Connect with us
 

brahmakumaris Tikrapara

पुलिस विभाग एवं ब्रह्मा कुमारीज की स्थानीय शाखा शिव अनुराग भवन राजकिशोर नगर के संयुक्त तत्वाधान में राजकिशोर नगर स्मृति वन मे निजात कार्यक्रम का आयोजन

*पुलिस विभाग एवं ब्रह्मा कुमारीज की स्थानीय शाखा शिव अनुराग भवन राजकिशोर नगर के संयुक्त तत्वाधान में राजकिशोर नगर स्मृति वन मे निजात कार्यक्रम का आयोजन*

*नशे से निजात विश्व बने खुशहाल: ब्रह्माकुमारी मंजू*

बिलासपुर: स्मृति वन राजकिशोरनगर मे रविवार सायं पुलिस

विभाग एवं ब्रह्माकुमारी सेवाकेन्द्र राजकिशोरनगर द्वारा संयुक्त रूप से उपस्थित युवा एवं बच्चों को नशामुक्ति का संदेश दिया गया। ब्रह्मा कुमारी मंजू दीदी ने आवाह्न किया कि आइए हम सभी पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर बिलासपुर जिले को नशा मुक्त बनाएं ब्लीस फुल बनाएं पीसफुल बनाएं। दीदी ने कहा कि हमारे अंदर की स्वाभाविक खुशी, प्यार मे कमी आती है तो इसे बाहर ढूंढने मे कई युवा नशे जैसी गलत मार्ग को चुन लेते है। राजयोग के अभ्यास से आंतरिक शक्तियो के विकास से बाहरी साधनों पर निर्भरता खत्म हो जाती है। यह अभियान बिलासपुर से शुरू होकर राज्य देश और पूरे विश्व मे फैलना चाहिए। दीदी ने कहा कि रोमन जैसे कई देशों का इस नशे के कारण पतन भी हुआ इससे सबक लेनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के प्रयास को सभी को मिलकर सहयोग देना चाहिए । जब नशामुक्ति सामाजिक आंदोलन का रूप ले तभी स्थायी निदान होगा। ईश्वरी दीदी ने कहा कि नशे की गिरफ्त में आने के बाद चाहकर भी इसे छोड़ नही पाते ऐसे मे मेडिटेशन और परमात्मा की मदद से इसे सहज छोड सकते है ब्रह्माकुमारीज मे ऐसे कई अनुभवी है। प्रीति बहन ने भी नारा लगवाकर सभी का उमंग उत्साह बढाया। पुलिस विभाग से उपस्थित भाईयों को मंजू दीदी ने ईश्वरीय सौगात देते आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Advertisement