Connect with us
 

brahmakumaris Tikrapara

श्रेष्ठ श्रद्धाभावना से दीपावली मनाये, सिर्फ रिवाज निभाने नही: बीके मंजू

*श्रेष्ठ श्रद्धाभावना से दीपावली मनाये, सिर्फ रिवाज निभाने नही: बीके मंजू*

*शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावली, दिलखुश मिठाई से मुह मीठा हुआ*

बिलासपुर: शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे दीपावली का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मंजू दीदी ने कहा कि दीपावली का पर्व सतयुग प्रारंभ का यादगार है। धन की देवी लक्ष्मी की आराधना सर्वहित की भावना से करना चाहिए। मात्र रस्म अदायगी से रिश्तो मे अपनापन और आंतरिक खुशी का अनुभव नही होता है। दृढ़तापूर्वक विकारों को स्वाहा कर आत्मा की ज्योति जगाने का पर्व यह दीपावली है। आगे कहा कि दीपावली सिर्फ पाच दिनो का नही बल्कि संगमयुग का हर दिन दीवाली है । दीदी ने कहा कि मधुबन मे विशेष दिलखुश मिठाई बनाई जाती है। आज दीपावली पर परमात्मा को भोग स्वीकार कराया गया और सभी भाई बहनों को दीपावली पर्व की शुभकामनाओं भरा वरदान के साथ भोग वितरित किया गया

Continue Reading
Advertisement