Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

संगमयुग मे ईश्वरीय कार्य मे तन मन धन इंश्योर करने से 21 जन्मों तक रिटर्न मिलता है: बीके रूपा*

*संगमयुग मे ईश्वरीय कार्य मे तन मन धन इंश्योर करने से 21 जन्मों तक रिटर्न मिलता है: बीके रूपा*

*श्रेष्ठ कर्मो का फल एक ईश्वर ही देते है*

बिलासपुर: शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे परमात्मा के महावाक्य पर प्रवचन चल रहा है। परमात्मा के महावाक्य को रूपा बहन ने स्पष्ट किया कि यही वह धर्मग्लानि का समय है जब परमात्मा सभी मनुष्यों का दुःख हरने धरती पर अवतरित होते है। इस संगमयुग मे सिर्फ एक जन्म तन मन धन ईश्वरीय कार्य मे इन्श्योर करने से इक्कीस जन्मों के लिये सभी प्रकार के दुखों से मुक्त हो जाते है। ईश्वरीय कार्य मे तन मन धन लगाने का अर्थ है कि इन्हें ईश्वरीय अमानत समझ सही रीति उपयोग करना है। सृष्टि चक्र के इस अंतिम जन्म मे अनेक प्रकार के कर्मभोग आयेंगे ही। परमात्मा कहते है कर्म भोग को सहन करने से उसे सदा के लिये विदाई दे सकते है लेकिन इसके लिये सहनशीलता के गुण को सहनशक्ति के रूप मे प्रत्यक्ष करना होगा । आगे कहा कि जो बीत चुका वही भविष्य है अर्थात् सतयुग, त्रेता, द्वापर, कलयुग अंत के बाद अब सतयुग आना है। परमात्मा हमे दुखो से छुड़ाकर शांतिधाम ले जाने आये है तो राजयोग का अभ्यास कर खुशी-खुशी वापस चलना है।