Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
छठपूजा, आंवला नवमी, तुलसी विवाह प्रकृति और ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करने का त्यौहार: बीके मंजू

*छठपूजा, आंवला नवमी, तुलसी विवाह प्रकृति और ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करने का त्यौहार: बीके मंजू*
*संशय की स्थिति मे बडे अनुभवी से सलाह अवश्य ले*
बिलासपुर: शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे त्यौहारों का आध्यात्मिक रहस्य बताया जा रहा है। मंजू दीदी ने कहा कि छठ पूजा, आंवला नवमी और तुलसी विवाह हमे प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का यादगार त्यौहार है। सूर्य से ही सारे सौरमण्डल को ऊर्जा मिलती है। आंवला, देवी देवताओं को बहुत प्रिय है। तुलसी मे इतने गुण है कि घर के आंगन में विराजित कर रोज पूजा की जाती है। आगे कहा कि पांच तत्वों के बने शरीर का पोषण प्रकृति करती है। आत्मा चैतन्य शक्ति है जो इनका आधार लेकर कर्म करती है। प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर चलने ही मनुष्य सुखी रह सकता है इसी संदेश को लेकर भारतीय संस्कृति मे अनेक त्यौहार मनाये जाते है। मंजू दीदी ने कहा कि इन त्यौहारों को बहुत श्रद्धा पूर्वक सही अर्थों को समझकर मनाना चाहिये। आजकल त्यौहार मनोरंजन का रूप लेता जा रहा है और व्यवसायिक बुद्धि, दिखावा के कारण आंतरिक खुशी का अनुभव नही हो पाता। आगे कहा कि ब्रह्माकुमारी मे आने के बाद मुझे त्यौहारों का आध्यात्मिक रहस्य पता चला। प्रायः सभी त्यौहार ब्रह्माकुमारी सेन्टर मे पूरे विधि विधान से मनाये जाते है। आगे कहा कि तुलसी विवाह मे चढाये जाने वाले फल फूल जैसे बेर, आंवला, सिघाडा, चना भाजी, नीमपत्ती, ईख इत्यादि का सेवन इस ऋतु परिवर्तन के समय बहुत लाभकारी है।
परमात्मा के महावाक्य पर चिन्तन करते प्रीति बहन ने कहा कि ज्ञान को सही रीति न समझने के कारण संशय उत्पन्न हो सकता है। ऐसे मे संशय दूर करने के लिये अनुभवी बड़ों से सलाह लेनी चाहिए। आगे कहा कि इस परिवर्तन के समय ईश्वर से प्रीत बुद्धि रखने वालों की विजय निश्चित है। परमात्मा से विमुख होने वालो को महा दुर्भाग्यशाली ही कहेंगे। प्रीति बहन ने कहा कि गुरूवार को शाम शिव अनुराग भवन मे तुलसी विवाह विधिपूर्वक बडे धूमधाम से मनाई जायेगी।