Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के लिए मन बुद्धि संस्कार पर स्वयं का शासन जरूरी – ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी

*सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के लिए मन बुद्धि संस्कार पर स्वयं का शासन जरूरी – ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी*

शिव अनुराग भवन एवं प्रभु दर्शन भवन में राष्ट्रध्वज फहराया गया

बिलासपुर, 26 जनवरी:- ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा सेवा केंद्र एवं शिव अनुराग भवन राजकिशोर नगर सेवा केंद्र में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर सभी साधकों ने मिलकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

 

ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने कहा सच्चा गणतंत्र वह है, जहाँ व्यक्ति अपने मन, बुद्धि और संस्कारों पर स्वयं का शासन करे। राजयोग के अभ्यास से व्यक्ति आंतरिक विकारों पर विजय पाकर श्रेष्ठ नागरिक बनता है और समाज में शांति, सद्भाव एवं नैतिक मूल्यों की स्थापना करता है।

 

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि संविधान हमें अधिकार देता है, जबकि आध्यात्मिकता कर्तव्यों और संस्कारों की याद दिलाती है। जब नागरिक आंतरिक रूप से स्वतंत्र और आत्म-नियंत्रित बनते हैं, तभी राष्ट्र सशक्त और समृद्ध होता है।