Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

आयुर्वेदिक महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन पर जागरूकता संगोष्ठी, विद्यार्थियों ने ली जन-जागरण की शपथ

“*प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा” — ब्रह्माकुमारी माधुरी दीदी*

 

आयुर्वेदिक महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन पर जागरूकता संगोष्ठी, विद्यार्थियों ने ली जन-जागरण की शपथ

बिलासपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयुर्वेदिक महाविद्यालय में एक प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भिलाई से पधारीं ब्रह्माकुमारी माधुरी दीदी जी ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि “प्रकृति का संरक्षण केवल हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।”

उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाएँ मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं। इन परिस्थितियों का सामना केवल वैज्ञानिक संसाधनों से नहीं, बल्कि जागरूकता, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सामूहिक सहभागिता से किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रशांत निषाद सर, सी. एस. ओटेन सर, ओम प्रकाश कोसीमा सर, सचिन बघेल सर, कविता प्रधान मैडम एवं निधि मरकाम मैडम सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीएवं संस्था से ब्र. कु शशि बहन, ब्र. कु. पूर्णिमा बहन भी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन के प्रति अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर ब्रह्माकुमारी समीक्षा बहन ने उपस्थित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल एवं ऊर्जा संरक्षण तथा प्राकृतिक आपदाओं के समय सजग एवं सहयोगी नागरिक बनने की प्रेरणादायी प्रतिज्ञा दिलाई।