Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

श्रावण मास आत्मा की पवित्रता श्रेष्ठ संकल्पो और ईश्वर से सच्चे संबंध को मजबूत करने का श्रेष्ठ अवसर है- ब्रह्माकुमारी रूपा*

*श्रावण मास आत्मा की पवित्रता श्रेष्ठ संकल्पो और ईश्वर से सच्चे संबंध को मजबूत करने का श्रेष्ठ अवसर है- ब्रह्माकुमारी रूपा*

 

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर टिकरापारा स्थित ब्रह्माकुमारी केंद्र में शिव स्मृति एवं आध्यात्मिक साधना का आयोजन

बिलासपुर (टिकरापारा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय टिकरापारा सेवा केंद्र में परमपिता परमात्मा शिव की स्मृति में विशेष श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजा अर्चना की गई |

श्रद्धालुओं एवं भाई-बहनों ने शिव बाबा को याद करते हुए राजयोग मेडिटेशन किया तथा विश्व कल्याण, सुख, शांति और समृद्धि के लिए सामूहिक योग साधना की।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी रूपा दीदी नें कहा कि परमात्मा शिव निराकार, ज्योतिर्बिंदु एवं समस्त आत्माओं के परमपिता हैं। श्रावण मास केवल बाहरी पूजा-अर्चना का समय नहीं, बल्कि आत्मा की पवित्रता, श्रेष्ठ संकल्पों और ईश्वर से सच्चे संबंध को मजबूत करने का श्रेष्ठ अवसर है। जब मनुष्य विकारों का त्याग कर राजयोग के माध्यम से परमात्मा से जुड़ता है, तभी उसके जीवन में शांति, शक्ति, प्रेम और आनंद का अनुभव होता है।

सभी ब्रह्माकुमारी बहने समीक्षा बहन,पूर्णिमा बहन हेमवती बहन, नीता बहन कविता बहन एवं भाई बहनों ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों, नैतिकता, संयम और सेवा की भावना को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।