Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
बिलासपुर में हजारों विद्यार्थी एवं नागरिक हुए जागरूक*
*मोबाइल व नशे की लत से युवाओं को बचाने का संकल्प*
*बिलासपुर में हजारों विद्यार्थी एवं नागरिक हुए जागरूक*
*बिलासपुर*। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा संचालित *’10 करोड़ नशामुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान’* के अंतर्गत बिलासपुर शहर में व्यापक जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
*ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी* के मार्गदर्शन में सेवाधारी भाई-बहनों की टीम ने *स्वामी आत्मानंद महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय विद्यालय, मल्टीपरपज़ हायर सेकेंडरी स्कूल, जगमल चौक एवं टिकरापारा* सहित विभिन्न स्थानों पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों को नशामुक्त एवं मोबाइल-मुक्त जीवन का संदेश दिया। यह अभियान ब्रह्माकुमारीज़ के राष्ट्रव्यापी *10 करोड़ नशामुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान* का हिस्सा है।
*अभियान की मुख्य बातें*
अभियान के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने *नशामुक्त, व्यसनमुक्त एवं संस्कारवान भारत* के निर्माण का संकल्प लिया।
सेवाधारी टीम ने बताया कि आज केवल शराब, तंबाकू और अन्य मादक पदार्थ ही नहीं, बल्कि *मोबाइल एवं सोशल मीडिया की अनियंत्रित लत* भी बच्चों और युवाओं के व्यक्तित्व, पढ़ाई, स्वास्थ्य तथा पारिवारिक संबंधों को प्रभावित कर रही है।
अतः नशामुक्त भारत का अर्थ केवल नशीले पदार्थों से मुक्ति नहीं, बल्कि हर उस आदत से मुक्त होना है जो जीवन, चरित्र और भविष्य को कमजोर बनाती है।
*मंजू दीदी का संदेश*
मंजू दीदी ने विद्यार्थियों को बताया कि *राजयोग मेडिटेशन, सकारात्मक चिंतन, श्रेष्ठ संस्कार, आत्मसंयम और आत्मविश्वास* के माध्यम से किसी भी प्रकार की लत पर विजय प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने कहा, “यदि बच्चों और युवाओं को बचपन से ही अच्छे संस्कार एवं डिजिटल अनुशासन की शिक्षा दी जाए, तो एक स्वस्थ, चरित्रवान और संस्कारवान समाज का निर्माण संभव है।”
इस अभियान में *बी.के. ज्ञाना बहन, बी.के. शशि बहन, बी.के. पूर्णिमा बहन, बी.के. गायत्री बहन एवं राकेश भाई* सहित सेवाधारी भाई-बहनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे वर्तमान समय की अत्यंत आवश्यक सामाजिक जागरूकता बताया।






