Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

ईश्वरीय सेवा सबसे सुरक्षित निवेश, दुआओं से बड़ा कोई रिटर्न नहीं” – बीके मंजू दीदी

*”ईश्वरीय सेवा सबसे सुरक्षित निवेश, दुआओं से बड़ा कोई रिटर्न नहीं” – बीके मंजू दीदी*

 

प्रभु दर्शन भवन टिकरापारा में सदगुरुवार विशेष भोग व क्लास का आयोजन

बिलासपुर, टिकरापारा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रभु दर्शन भवन, टिकरापारा में आयोजित सद्गुरुवार विशेष क्लास में बीके मंजू दीदी ने कहा कि आज संसार में लोग अनेक प्रकार के निवेश करते हैं, लेकिन हर निवेश में जोखिम बना रहता है कई नुकसान के समाचार सुनने को मिलते हैं जबकि ईश्वरीय सेवा में लगाया गया तन, मन और धन कभी व्यर्थ नहीं जाता। सेवाकार्य का उद्देश्य परमपिता परमात्मा से लोगों को जोड़कर उन्हें आत्मिक शान्ति व सुख का अनुभव कराना होता है। उसका सच्चा रिटर्न दुआओं के रूप में हमें प्राप्त होता है।

 

उन्होंने कहा कि दुआओं से बड़ा कोई धन नहीं है। सेवा से मिलने वाली दुआएँ ही जीवन में खुशी, शांति, संतुष्टि, सुरक्षा और सफलता का आधार बनती हैं। इसलिए हर व्यक्ति को अपने समय, शक्तियों और संसाधनों को ईश्वरीय सेवा में यथाशक्ति सफल करना चाहिए।

 

दीदी ने आगे कहा कि सेवा और मुरली से मिलने वाली खुशी को आत्मिक शक्ति में बदलना आवश्यक है। जब खुशी के साथ शक्ति भी होती है, तभी आत्मा ‘विघ्नजीत’ बनती है और हर परिस्थिति को शिक्षक समझते हुए सहज रूप से आगे बढ़ती है।

 

क्लास के अंत में सभी भाई-बहनों ने परमात्म स्मृति में योग किया तथा सभी को सद्गुरुवार का भोग वितरित किया गया ।