Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

स्व सशक्तिकरण ही सुरक्षित संचालन व तनावमुक्ति की कुंजी — बीके दत्ता भाई*

*”स्व सशक्तिकरण ही सुरक्षित संचालन व तनावमुक्ति की कुंजी — बीके दत्ता भाई*

 

उसलापुर रेलवे ट्रेनिंग सेंटर में हुआ आयोजन

 

तकनीकी दक्षता के साथ मन का शांत, सकारात्मक और सशक्त होना अत्यंत आवश्यक

*बिलासपुर, 22 जून।* दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में ट्रेनी लोको पायलटों के लिए आयोजित विशेष मानसिक स्वास्थ्य एवं माइंडफुलनेस सत्र में पुणे से पधारे प्रसिद्ध कॉर्पोरेट ट्रेनर एवं काउंसलर *बीके दत्ता भाई* ने कहा कि *स्व सशक्तिकरण ही राष्ट्र सशक्तिकरण का आधार है।* उन्होंने कहा कि एक सफल और सुरक्षित लोको पायलट बनने के लिए तकनीकी दक्षता के साथ मन का शांत, सकारात्मक और सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है।

 

ब्रह्माकुमारीज़ के सिक्योरिटी सर्विस विंग द्वारा आयोजित इस सत्र में उन्होंने बताया कि **अधिक सोचने की आदत व्यक्ति की मानसिक ऊर्जा को सबसे अधिक क्षीण करती है*, जिससे निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि हमारे विचार सीधे शरीर और स्वास्थ्य पर प्रभाव डालते हैं, इसलिए सकारात्मक संकल्प और आत्मनियंत्रण का अभ्यास आवश्यक है।

 

बीके दत्ता भाई ने प्रतिभागियों को *’पॉज बटन’**l तकनीक अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय कुछ क्षण रुककर सोच-समझकर उत्तर देना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक घंटे *एक मिनट का मौन* तथा ड्यूटी प्रारंभ करने से पहले सामूहिक मौन का अभ्यास करने की सलाह दी, जिससे एकाग्रता, सजगता और निर्णय क्षमता बढ़ती है।

 

उन्होंने कहा कि मन को सशक्त बनाकर ही तनाव पर विजय प्राप्त की जा सकती है और यही सुरक्षित रेल संचालन तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान का आधार है।

 

कार्यक्रम में बी के शैलेन्द्र, शुभम विहार सेवाकेन्द्र प्रभारी सविता दीदी, शशी बहन, ट्रेनिंग प्रिंसिपल लोको पायलट **बी.एन. पटेल** सहित लगभग **40 प्रशिक्षु लोको पायलट** उपस्थित रहे।