Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
चारधाम यात्रा के दौरान माउंट आबू के समर्पित भाइयों ने किए बाबा की कुटिया व शिव-अनुराग भवन के दर्शन”
“बाबा की कुटिया पहुँचे माउंट आबू के समर्पित भाई बोले— ‘ *मन की शांति का अनुपम स्थल है कुटिया, हर साधक को यहाँ अवश्य आना चाहिए'”*
“चारधाम यात्रा के दौरान माउंट आबू के समर्पित भाइयों ने किए बाबा की कुटिया व शिव-अनुराग भवन के दर्शन”
बिलासपुर। ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय माउंट आबू के विभिन्न सेवा विभागों में समर्पित सेवाएँ दे रहे चार भाई— श्रीनिवास भाई (रिजर्वेशन विभाग), नरसिंग भाई (वीडियोग्राफी विभाग), शिवा भाई (कंस्ट्रक्शन विभाग के आर्किटेक्ट इंजीनियर) तथा विशाखापट्टनम सेवाकेंद्र के संतोष कुमार भाई चारधाम यात्रा के दौरान बिलासपुर के टिकरापारा स्थित प्रभु दर्शन भवन पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में निर्मित ‘बाबा की कुटिया’ तथा ‘शिव अनुराग भवन’ का अवलोकन कर वहाँ के आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।
भ्रमण के उपरांत सभी भाइयों ने एक स्वर में कहा कि ” *बाबा की कुटिया केवल एक दर्शनीय स्थल नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक ऊर्जा का अद्भुत केंद्र है।* यहाँ कुछ समय मौन में बैठते ही मन को गहरी शांति का अनुभव होता है। सभी शहरवासियों को यहां एक बार अवश्य आना चाहिए।”
उन्होंने प्रभु दर्शन भवन व राज किशोर नगर के शिव-अनुराग भवन परिसर में सृजित आध्यात्मिक वातावरण, प्राकृतिक सौंदर्य तथा राजयोग साधना के अनुकूल व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थान आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आत्मचिंतन और परमात्म स्मृति की ओर सहज प्रेरित करता है। इस अवसर पर मंजू दीदी समेत सेवाकेन्द्र की बहनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया तथा परिसर का अवलोकन कराया। अंत में उन्होंने 90 वर्षीय शरद बल्हाल जी से आत्मीय मुलाक़ात कर आशीर्वाद लिया।








