Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाशित करने वाले दीप हैं शिक्षक – ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी* 

*स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाशित करने वाले दीप हैं शिक्षक – ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी*

*शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों का किया गया सम्मान*

बिलासपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर सेंट जोसेफ कान्वेंट हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के स्कूल, बिलासपुर में ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र टिकरापारा एवं राजकिशोर नगर की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की।

 

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी, बिलासपुर टिकरापारा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि *“शिक्षक वह दीपक है, जो स्वयं जलकर दूसरों के जीवन को ज्ञान के प्रकाश से प्रकाशित करता है।”* उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चा विशेष होता है, इसलिए शिक्षक को हर बच्चे पर समान रूप से ध्यान देना चाहिए। विशेषकर जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं, उन्हें अधिक सहयोग, प्रोत्साहन और मोटिवेशन देकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

 

मंजू दीदी ने शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक एवं मोटिवेशनल क्लास लेते हुए जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं आध्यात्मिक मूल्यों का महत्व बताया। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को परमात्मा का आध्यात्मिक ज्ञान भी दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान सभी *शिक्षक-शिक्षिकाओं को ईश्वरीय सौगात प्रसाद भेंट की गई तथा स्नेह एवं सम्मान के प्रतीक स्वरूप राखी बाँधकर* उनके प्रति शुभभावनाएं व्यक्त की गईं।

 

शिक्षक दिवस का यह कार्यक्रम शिक्षकों के सम्मान के साथ-साथ उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मक सोच और बच्चों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देने वाला रहा।