Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
सर्वे के नाथ व ईश्वर हैं भगवान शिव – ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी

सादर प्रकाशनार्थ
प्रेस विज्ञप्ति
सर्वे के नाथ व ईश्वर हैं भगवान शिव – ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी
सावन सोमवार के उपलक्ष में शिव अनुराग भवन में बताई गई भगवान शिव की महिमा
बिलासपुर, राज किशोर नगर :- ज्योति स्वरूप परमात्मा शिव, भगवान भोलेनाथ हम सभी आत्माओं के परमपिता हैं। उनके सभी नाम गुणों और कर्तव्यों के अनुसार हैं। पाप काटने वाले हैं- पापकटेश्वर, मुक्ति जीवन मुक्तिदाता हैं- मुक्तेश्वर, अमर कथा सुनाते हैं – अमरनाथ, ज्ञान रूपी सोम रस पिलाते हैं- सोमनाथ। ज्योर्तिलिंगम भगवान शिव के ऐसे सभी नाम के अंत में या तो ईश्वर या नाथ अक्षर आता है।
यह बातें श्रावण सोमवार के अवसर पर शिव अनुराग भवन राज किशोर नगर सेवा केंद्र में भगवान शिव की महिमा बताते हुए ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने कही। आपने कहा कि भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहते हैं क्योंकि वे हमारी बुराइयों रूपी विष को सहज ही ले लेते हैं और हमें सुख शांति की प्राप्ति कराते हैं केवल आवश्यकता है दिल सच्चा व साफ रखने की।
अंत में सभी ने भगवान शिव की आरती की।