Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
पवित्रता और नई शुरुआत का प्रतीक है रक्षाबंधन – ब्रह्मा कुमारी मंजू दीदी

पवित्रता और नई शुरुआत का प्रतीक है रक्षाबंधन – ब्रह्मा कुमारी मंजू दीदी
सभी के प्रयासों से आएगा रामराज्य…
शिव अनुराग भवन में ईश्वरीय परिवार के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
बिलासपुर राज किशोर नगर – रक्षाबंधन का पर्व पवित्रता के बंधन में बंधने का पर्व है जो स्वयं परमपिता परमात्मा कलयुग अंत में इस धरती पर आकर विकारों से मुक्त रहने की शिक्षा देते हैं। इसी पवित्रता रूपी रक्षा बंधन को अपनाकर भारत में राम राज्य की स्थापना होगी और भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा। इस प्रकार रक्षाबंधन नई दुनिया के सृजन का महापर्व है।
यह बातें रक्षाबंधन के अवसर पर शिव अनुराग भवन राजकिशोर नगर में रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने कही।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्था से जुड़े शहर तथा गांव सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में सभी भाई बहनों को ब्रह्माकुमारी रुपा बहन, ज्ञाना बहन, समीक्षा बहन व शशि बहन ने रक्षा सूत्र बांधा। मंजू दीदी ने सभी को प्रसाद के साथ ईश्वरीय वरदान दिया।