Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
हिंदुओं को संस्कारित करना व उनकी रक्षा करना मुख्य उद्देश्य – महेंद्र जैन

*सभी के प्रयासों से बिलासपुर बनेगा ब्लिसफुल – ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी*
*संगठन की मजबूती के लिए एक दूसरे को सम्मान देना जरूरी…*
- *हिंदुओं को संस्कारित करना व उनकी रक्षा करना मुख्य उद्देश्य – महेंद्र जैन*
*वन्देमातरम मित्र मंडल के सदस्यों के साथ मनाया रक्षाबंधन उत्सव*
*ब्रह्मा कुमारीज़, शिव अनुराग भवन में हुई वन्दे मातरम मित्र मंडल के पांचो शाखाओं की 209वीं संयुक्त बैठक*
ब्रह्मा कुमारी मंजू दीदी ने दिए आशीर्वचन
बिलासपुर राज किशोर नगर :-
वंदे मातरम मित्र मंडल संगठन के लगभग सवा सौ सदस्यों की 209वीं बैठक का आयोजन ब्रह्माकुमारीज़ के शिव अनुराग भवन राजकिशोर नगर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा एवं संगठन गीत से हुई। सभी सदस्यों को ब्रह्माकुमारी रूपा बहन, गायत्री बहन, ईश्वरी बहन व रजनी बहन ने राखी बांधी।
ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने सभी सदस्यों को प्रसाद देते हुए रक्षाबंधन के उपहार के रूप में अपनी किसी एक बुराई को समर्पित करने का अनुरोध किया। विशेष कर किसी भी प्रकार के व्यसन से मुक्त होने व क्रोध आदि विकारों से मुक्ति के लिए प्रेरित किया।
संगठन की सराहना करते हुए अपने आशीर्वचन में दीदी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए एक दूसरे को सम्मान देना आवश्यक है। इसलिए गिव रिस्पेक्ट टेक रिस्पेक्ट कहा जाता है। इस स्थान में मेडिटेशन के कारण प्रकम्पन्न शक्तिशाली रहते हैं लेकिन आपके कदम भी पड़े हैं आप सभी बड़े बुजुर्गों का भी मैं आशीर्वाद और दुआएँ प्राप्त करना चाहूंगी। यही दुआएँ हम सभी को आगे बढ़ाती हैं। किसी की मुस्कान बनना भी सौभाग्य की बात है। देशभक्ति के लिए भी सहनशक्ति का होना जरूरी है।
दीदी ने गीता ज्ञान के माध्यम से आत्मा के अमरत्व और एक परमात्मा का सत्य परिचय देते हुए कहा हम सभी आत्माएं उस एक परमपिता परमात्मा शिव की संतान हैं। जिन्होंने सृष्टि के आदि में आदि सनातन देवी देवता धर्म की स्थापना की थी परंतु कालांतर में अवगुणों की प्रवेशता होने से हम अपने को हिंदू कहने लग गए, वास्तव में देवी देवता धर्म ही आदि सनातन है। अभी परमात्मा पुनः देवत्व के गुणों को धारण करने की शिक्षा देकर देवी देवता धर्म की स्थापना कर रहे हैं।
वंदे मातरम मित्र मंडल संगठन के प्रांत अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक महेंद्र जैन ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी भी जाति, वर्ग, भाषा, मजहब के किसी भी व्यक्ति को सताना, डराना, धमकाना या भगाना नहीं है लेकिन हिन्दूओं को संस्कारित करने और हिन्दू समाज की रक्षा करने का उद्देश्य जरूर है।
उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था के नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण जागरूकता आदि सेवाओं एवं सादगी व शांतिपूर्ण जीवन की सराहना करते हुए कहा कि हमें भी अपने जीवन में दिव्य गुणों को धारण करने की आवश्यकता है।
जयसिंह जी ने सभी को साथ लेकर राष्ट्रीय गीत गाया, कृष्णा भाई ने हिंदू समाज की रक्षा और सम्मान के लिए सभी से शपथ करवाई। इस अवसर पर संगठन के प्रांत उपाध्यक्ष जयप्रकाश लाल, राजेश जायसवाल एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पार्थ मुखर्जी ने किया।