Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
निमित्त भाव विपरीत परिस्थितियों में अचल अडोल स्थिति बनाने मे मददगार: बीके मंजू

*शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर में पाजिटिव थिंकिंग की क्लास*
*निमित्त भाव विपरीत परिस्थितियों में अचल अडोल स्थिति बनाने मे मददगार: बीके मंजू*
बिलासपुरः शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर में पाजिटिव थिंकिंग की क्लास चल रही है। बीके मंजू ने कहा कि बुद्धि को एकाग्र करना सहज भी है तो कठिन भी, यह बहुत समय के अभ्यास के उपर निर्भर करता है। मै पन और मेरापन बुद्धि को किसी एक विषय वस्तु पर एकाग्र करने मे सबसे बडी बाधा है। ब्रह्माकुमारी संस्था ईश्वरीय मत पर चलने वाली संस्था है। यहां जो भी मत मिलती है वह किसी बहन भाई का नही, बल्कि ईश्वर का मत है। लेकिन निमित्त भाव न होने के कारण मतभेद मे आकर ईश्वर का हाथ छोड़ना समझदारी नही है। अनेक विरोध के बाद एवं कई लोगों के अलग होने के बाद संस्था का विरोध करने के बावजूद सेवा दिन प्रतिदिन विस्तार को प्राप्त कर रही है, यह परमात्मा के प्रति दृढ निश्चय एवं आधारमूर्त दादियो की तपस्या का परिणाम है।
आगे कहा कि खाने के प्रति बहुत आसक्ति भी बहु बडा विकार है। खाना भी कायदे अनुसार परमात्मा की याद मे अनासक्त भाव से ग्रहण करना चाहिए।