Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

ब्रह्माकुमारी गायत्री बहन ने Secl संस्थान में कराया योगाभ्यास, कर्मचारियों ने लिया स्वास्थ्य संकल्प

योगनिद्रा सहित विविध अभ्यास, SECL में आयोजित हुआ योग सत्र

ब्रह्माकुमारी गायत्री बहन ने कराया योगाभ्यास, कर्मचारियों ने लिया स्वास्थ्य संकल्प

मास्टर ट्रेनर राकेश गुप्ता व अमर कुम्भकार ने किया योग प्रदर्शन…

बिलासपुर। SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के वसंत विहार स्थित खेल परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

 

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ की योग प्रशिक्षक गायत्री बहन ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योग एवं प्राणायाम से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक शांति एवं एकाग्रता भी बढ़ती है।

 

कार्यक्रम में निर्धारित अभ्यासक्रम के अंतर्गत—

ॐ उच्चारण एवं मंत्रोच्चार, भस्त्रिका, कपालभाति, बाह्य प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उद्गीथ प्राणायाम के साथ-साथ ध्यान एवं योगनिद्रा का भी विशेष अभ्यास कराया गया। इसके अलावा ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन आदि योगासनों का अभ्यास भी कराया गया।

 

योगनिद्रा के माध्यम से प्रतिभागियों को गहन मानसिक विश्राम एवं तनावमुक्ति का अनुभव कराया गया, जिसे सभी ने अत्यंत लाभकारी बताया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। अंत में SECL प्रबंधन द्वारा ब्रह्माकुमारी गायत्री बहन एवं टीम का आभार व्यक्त किया गया।

Continue Reading
Advertisement