Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

बीके गायत्री बहन के मार्गदर्शन में एसईसीएल के CMD सहित अधिकारी व कर्मचारियों ने किया योगअभ्यास व नशामुक्ति संकल्प*

**बीके गायत्री बहन के मार्गदर्शन में एसईसीएल के CMD सहित अधिकारी व कर्मचारियों ने किया योगअभ्यास व नशामुक्ति संकल्प*

**बिलासपुर, 21 जून 2026।** अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में **साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल)** द्वारा आयोजित *”एसईसीएल योग महोत्सव–2026″* के अंतर्गत वसंत विहार कॉलोनी, बिलासपुर के वसंत क्लब सभागार में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में **ब्रह्माकुमारी गायत्री बहन (राजकिशोर नगर, स्मृति वन, बिलासपुर)* ने विशेष रूप से सहभागिता करते हुए योग, प्राणायाम एवं राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया तथा योग के आध्यात्मिक आयामों को प्रस्तुत किया। वहीं बीके कविता बहन एवं संस्था के सदस्यों ने योग प्रदर्शन कर योगाभ्यास में सहयोगी बने।

 

गायत्री दीदी ने कहा कि **योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि मन को शांत, बुद्धि को सकारात्मक और जीवन को संतुलित बनाने की श्रेष्ठ जीवनशैली है।* उन्होंने बताया कि राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर कार्यक्षमता, निर्णय क्षमता और आंतरिक शक्ति को बढ़ा सकता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रतिदिन कुछ मिनट परमात्म स्मृति में रहने तथा योग को जीवन का नियमित हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक **भ्राता हरीश दुहन जी*, श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष *बहन श्रीमती शशि दुहन*, निदेशक (मानव संसाधन) *विभा दास*, निदेशक (वित्त) *दारला सुनील कुमार*, मुख्य सतर्कता अधिकारी **हिमांशु जैन**, निदेशक (तकनीकी/योजना-परियोजना) **रमेश चंद्र महापात्र** सहित वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के माध्यम से बड़ी संख्या में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राजयोग मेडिटेशन का अनुभव प्राप्त किया और इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।