Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

बहतराई स्टेडियम में विशाल सामूहिक योग से पूर्व मंजू दीदी ने कराया योगाभ्यास, पांचों संस्थाओं के योग प्रदर्शक रहे उपस्थित

 

*एकता प्रदर्शन व सही विधि के लिए पूर्वाभ्यास आवश्यक : ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी*

 

बहतराई स्टेडियम में विशाल सामूहिक योग से पूर्व मंजू दीदी ने कराया योगाभ्यास, पांचों संस्थाओं के योग प्रदर्शक रहे उपस्थित

 

शाम 5 बजे अभ्यास क्रम की दो बार हुई प्रैक्टिस

जिला प्रशासन द्वारा बहतराई आउटडोर स्टेडियम में वृहद आयोजन, स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग रहेगी इस बार की थीम

 

बहतराई, बिलासपुर :- एक ही आसन के अभ्यास के लिए अलग अलग संस्थाओं में अलग विधियां हैं किन्तु आयुष मंत्रालय द्वारा निर्देशित सामान्य योग अभ्यास क्रम के अनुसार प्रदर्शन में एकरूपता हेतु पूर्वाभ्यास आवश्यक है।

 

जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा आयोजित बहतराई इंडोर स्टेडियम में 21 जून पूर्व आज पूर्व योग आयोग सदस्य एवं टिकरापारा सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने सामान्य योग अभ्यासक्रम के अनुसार योग का संचालन करते हुए उक्त बातें कही।

 

योग प्रदर्शन में गायत्री परिवार से सुजाता मानेक, ब्रह्माकुमारीज़ से बीके नीता बहन, पतंजलि से संतोषी यादव व अमित निषाद, छ ग योग आयोग से लिली ठाकुर व आर्ट ऑफ़ लिविंग से प्रीतपाल सिंह उपस्थित रहे। साथ ही सहयोगी योग प्रदर्शक के रूप में देवहुति कुमारी व अंकित दवे रहे।

आयुष विभाग की ओर से तैयारियां जोरों पर, पूर्णता की ओर…