Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ का भव्य शुभारंभ: कलेक्टर संजय अग्रवाल व योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने दिलाई नशामुक्त भारत की शपथ

 

*’10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ का भव्य शुभारंभ: कलेक्टर संजय अग्रवाल व योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने दिलाई नशामुक्त भारत की शपथ*

 

*बिलासपुर में ब्रह्माकुमारीज़ का प्रेरक आयोजन, विभिन्न सामाजिक एवं आध्यात्मिक संगठनों ने एक मंच पर आकर दिया नशामुक्त समाज का संदेश*

*बिलासपुर।* प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के *शिव-अनुराग भवन, राजकिशोर नगर* में गुरुवार को आदरणीय दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति में *”10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान”* का गरिमामय शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में प्रशासन, योग, सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने इसे सामाजिक समरसता और जनजागरण का स्वरूप प्रदान किया।

 

कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि *बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल* तथा मुख्य अतिथि *छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल* रहे। दोनों अतिथियों ने उपस्थित जनसमूह को नशामुक्त जीवन का संकल्प दिलाते हुए युवाओं से स्वस्थ, संस्कारित एवं व्यसनमुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 

अपने उद्बोधन में कलेक्टर *संजय अग्रवाल* ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक व्यक्ति को नशे से मुक्त करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

 

वहीं *छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल* ने युवाओं में बढ़ती मोबाइल लत को भी गंभीर सामाजिक चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रारंभिक जीवन में संस्कार, योग एवं सकारात्मक वातावरण अत्यंत आवश्यक हैं। योग और आध्यात्मिक जीवनशैली ही नशे जैसी बुराइयों से बचाव का प्रभावी माध्यम बन सकती है।

 

इस अवसर पर *ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी* ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह राष्ट्रीय अभियान देशभर में 10 करोड़ नागरिकों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में अब तक 21 हजार से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ चुके हैं तथा आगामी दिनों में विद्यालयों, महाविद्यालयों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में व्यापक जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

*इन गणमान्य अतिथियों ने किया दीप प्रज्ज्वलन*

 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर नशामुक्त एवं संस्कारित भारत का संदेश दिया। दीप प्रज्ज्वलन में लायंस क्लब से *लवकुमार श्रीवास्तव*, ज़ोन चेयरपर्सन व *के. के. श्रीवास्तव, संरक्षक, गायत्री परिवार से नंदिनी पाटनवार* व सुजाता माणिक, आर्ट ऑफ लिविंग से *प्रीतपाल सिंह जी*, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से *शरद बल्हाल* व *संदीप बल्हाल*,

पतंजलि योग समिति से *गोविंद तिवारी* व *रश्मि श्रीवास्तव*, छत्तीसगढ़ योग आयोग से *अविनाश दुबे* व *लिली ठाकुर* और समाज कल्याण विभाग की ओर से भांगे जी ने सहभागिता कर अभियान को अपनी शुभकामनाएँ एवं समर्थन प्रदान किया।

 

कार्यक्रम में अटल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने योग प्रशिक्षिका मोनिका पाठक के मार्गदर्शन में प्रभावशाली योग प्रदर्शन प्रस्तुत किया तथा बच्चों ने देशभक्ति एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को ऊर्जावान बना दिया। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया और ईश्वरीय प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

https://youtube.com/live/ldgeYI87cO0?feature=share