Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
प्रभु दर्शन भवन में सद्गुरुवार विशेष क्लास व भोग, ‘मनमनाभव’ को बताया जीवन की संजीवनी बूटी
*एक बार की भूल दोबारा न हो तब होगी आध्यात्मिक प्रगति : मंजू दीदी*
प्रभु दर्शन भवन में सद्गुरुवार विशेष क्लास व भोग, ‘मनमनाभव’ को बताया जीवन की संजीवनी बूटी
बिलासपुर। ब्रह्माकुमारीज़ के टिकरापारा स्थित प्रभु दर्शन भवन में आयोजित सद्गुरुवार विशेष क्लास में वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका मंजू दीदी ने कहा कि परमात्मा से सीख लेकर प्रत्येक व्यक्ति को दूसरों के जीवन में सुख और शांति का माध्यम बनना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सच्चा पुरुषार्थी वही है जो एक बार हुई भूल को दोबारा नहीं दोहराता। अपनी कमजोरियों को पुरुषार्थ के नाम पर छिपाने के बजाय उन्हें समाप्त करने का संकल्प लेना ही वास्तविक आध्यात्मिक प्रगति है। यदि प्रत्येक कर्म परमात्म स्मृति में रहकर किया जाए तो जीवन सहज, सफल और तनावमुक्त बन सकता है।
मंजू दीदी ने ‘मनमनाभव’ को ज्ञान की संजीवनी बूटी बताते हुए कहा कि यह आत्मा को अज्ञान की मूर्छा से जागृत कर नई शक्ति प्रदान करती है। उन्होंने सभी से दिनभर के कार्यों के बीच कुछ क्षण ट्रैफिक कंट्रोल का अभ्यास करने का आह्वान किया, जिससे मन शांत एवं स्थिर रह सके। उन्होंने कहा कि हम दुखहर्ता-सुखकर्ता परमात्मा की संतान हैं, इसलिए हमारा प्रत्येक विचार, वचन और कर्म दूसरों को सुख देने वाला होना चाहिए।
दीदी ने इको केयर एंड डिज़ास्टर मैनेजमेंट अभियान सेवा के अंतर्गत विभिन्न संस्थानों में आयोजित आध्यात्मिक एवं व्यक्तित्व विकास विषयक कार्यक्रमों की सफलता पर सभी सहयोगियों एवं सारथियों का आभार व्यक्त किया गया।






