Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
मल्टीपर्पज स्कूल में 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक
“नशे के बजाय पढ़ाई और सफलता का जुनून पालें युवा” — बीके समीक्षा
मल्टीपर्पज स्कूल में 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक
**बिलासपुर।** दयालबंद स्थित शासकीय मल्टीपर्पज स्कूल में **10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान** के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज की **बीके समीक्षा बहन** ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा नशे की आदत के बजाय **पढ़ाई, लक्ष्य और सफलता का जुनून** अपने जीवन में अपनाएं। यही सकारात्मक ऊर्जा उन्हें जीवन में आगे ले जाएगी।
उन्होंने कहा कि आज केवल शराब, तंबाकू और सिगरेट ही नशे का कारण नहीं हैं, बल्कि **मोबाइल, गेमिंग और सोशल मीडिया की लत** भी युवाओं के समय और एकाग्रता को प्रभावित कर रही है। विद्यार्थियों को मोबाइल का संतुलित उपयोग करने तथा अपना समय योग, पढ़ाई, खेल और रचनात्मक कार्यों में लगाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीत **’उठो जवान देश के, वसुंधरा पुकारती’** से हुई। विद्यार्थियों ने **’नशे को दो विदाई, तो परिवार देगा बधाई’** जैसे नारों के साथ नशामुक्ति का संदेश दिया।
प्राचार्य **डॉ. चंदना पाल** की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ ली। कार्यक्रम में बीके **ममता, पूर्णिमा एवं राकेश भाई**, वरिष्ठ व्याख्याता **भारती खुबालकर, नीलम चौधरी** सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।









