Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

14 दिनों में 17,803 लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ*

 

*प्रभु दर्शन भवन में नशामुक्ति अभियान के सेवाधारियों का सम्मान*

 

*14 दिनों में 17,803 लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ*

*बिलासपुर: प्रभु दर्शन भवन, टिकरापारा* में गुरुवार को ब्रह्माकुमारीज़ के मेडिकल विंग द्वारा संचालित *कुंभकर्ण चलित नशामुक्ति जागरूकता रथ* का भव्य स्वागत किया गया। साप्ताहिक सभा में *ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी* ने नशामुक्ति अभियान में उल्लेखनीय सेवा देने वाले सेवाधारियों को ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया। बीके गायत्री, बीके ईश्वरी व बीके नीता बहन ने तिलक, अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ से सभी का स्वागत किया। समीक्षा बहन ने सभी के लिए प्रसाद की व्यवस्था की।

 

मंजू दीदी ने बताया कि *14 दिवसीय अभियान* के दौरान *17,803 लोगों को नशामुक्ति की शपथ* दिलाई जा चुकी है। आज राजकिशोर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में सेवा के बाद यह संख्या *लगभग 20,000* तक पहुंचने की संभावना है।

 

सम्मानित सेवाधारियों में बी.के. ज्ञाना बहन (नरियारा), बी.के. शशि बहन (कोटमीसुनार), जितेंद्र भाई एवं बी.के. श्यामा बहन (बलौदा), बी.के. पूर्णिमा बहन, राजकुमारी बहन, राकेश भाई एवं बी.के. हेमवती बहन (टिकरापारा), मनहरण भाई, साहस भाई एवं मोहर भाई (कोरबा) तथा सुरेश भाई (अकलतरा) शामिल रहे।

 

उन्होंने अभियान में सेवा देने वाले सभी भाई-बहनों के साथ **बी.के. हेमवती बहन (टिकरापारा)* की विशेष सराहना की, जिन्होंने पूरे 14 दिनों तक सेवाधारियों को प्रेमपूर्वक ब्रह्मा भोजन कराया। साथ ही *कोरबा की बी.के. रुक्मणी दीदी एवं बी.के. बिंदु दीदी* के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही यह *कुंभकर्ण चलित नशामुक्ति रथ* इस अभियान के लिए उपलब्ध हो सका।

 

सभा के अंत में उपस्थित सभी भाई-बहनों एवं स्थानीय नागरिकों ने नशामुक्ति रथ का अवलोकन कर *नशामुक्ति एवं नैतिक मूल्यों* का प्रेरणादायी संदेश प्राप्त किया।