Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
कुंभकर्ण चलित नशामुक्ति रथ गुरुवार को पहुंचेगा बिलासपुर, जनजागरण यात्रा का होगा भव्य स्वागत*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*कुंभकर्ण चलित नशामुक्ति रथ गुरुवार को पहुंचेगा बिलासपुर, जनजागरण यात्रा का होगा भव्य स्वागत*
**बिलासपुर, 15 जुलाई।* ब्रह्माकुमारीज़ के मेडिकल विंग द्वारा संचालित आकर्षक *”कुंभकर्ण चलित मॉडल नशामुक्ति जागरूकता रथ”* गुरुवार को बिलासपुर पहुंचेगा। यह विशेष रथ पूरे भारत में नशामुक्ति का संदेश देने के बाद वर्तमान में बलौदा, अकलतरा, नरियारा एवं मस्तूरी क्षेत्र के गांवों में जनजागरण अभियान चलाते हुए बिलासपुर की ओर अग्रसर है। मस्तूरी तक लगभग 20000 लोगों को नशामुक्ति संदेश दिया जा चुका है।
रथ में कुंभकर्ण का जीवंत चलित मॉडल, नशे के दुष्परिणामों को दर्शाने वाली प्रदर्शनी तथा आध्यात्मिक जीवनशैली अपनाने के प्रेरक संदेश प्रदर्शित किए गए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं समाज को तंबाकू, गुटखा, शराब तथा अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए राजयोग मेडिटेशन एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण के माध्यम से नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गुरुवार प्रातः *7:00 बजे* यह नशामुक्ति रथ *प्रभु दर्शन भवन, टिकरापारा, बिलासपुर* पहुंचेगा, जहां स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात रथ *मन्नू चौक* होते हुए *शिव अनुराग भवन, राजकिशोर नगर* पहुंचेगा।
सायंकाल *6:00 बजे से 8:00 बजे तक* शिव अनुराग भवन, राजकिशोर नगर में रथ का विशेष स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नशामुक्ति जागरूकता का संदेश, राजयोग मेडिटेशन का परिचय तथा समाज को व्यसनमुक्त बनाने के लिए प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
*ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी* ने बिलासपुरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अनूठे जनजागरण अभियान का हिस्सा बनें तथा स्वयं भी नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि नशे से मुक्ति का स्थायी समाधान केवल बाहरी प्रयासों से नहीं, बल्कि आत्मजागृति, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक जीवनशैली अपनाने से संभव है।
**– ओम शांति –**






