Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
मेडिटेशन है मन का व्यायाम, सकारात्मक चिंतन है हेल्दी डाइट”: ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी*
वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक कार्यालय में तनावमुक्ति पर मोटिवेशनल स्पीच: ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने बताए मन के सशक्तिकरण के सूत्र
*”मेडिटेशन है मन का व्यायाम, सकारात्मक चिंतन है हेल्दी डाइट”: ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी*
वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक कार्यालय में *”कार्यस्थल पर तनावमुक्ति एवं मेडिटेशन का महत्व”* विषय पर आयोजित प्रेरणादायक सत्र में ब्रह्माकुमारीज़ बिलासपुर की प्रभारी **राजयोगिनी बीके मंजू दीदी** ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवनशैली के व्यावहारिक सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में केवल कार्य का प्रबंधन ही नहीं, बल्कि मन का प्रबंधन भी उतना ही आवश्यक है। मन शांत और सशक्त होगा तो कार्य की गुणवत्ता, निर्णय क्षमता तथा आपसी समन्वय स्वतः बढ़ जाएगा।
अपने उद्बोधन में मंजू दीदी ने कहा कि क्रोध कभी भी कार्य की गति नहीं बढ़ाता, बल्कि उसे बाधित करता है। उन्होंने बताया कि **सकारात्मक विचार मन की हेल्दी डाइट तथा मेडिटेशन मन का सर्वोत्तम व्यायाम है।** जिस प्रकार हम अपने मोबाइल की बैटरी को नियमित रूप से चार्ज करते हैं, उसी प्रकार प्रतिदिन ईश्वर स्मृति एवं राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से **आत्मा रूपी बैटरी** को भी चार्ज करना आवश्यक है। इससे इच्छाशक्ति, धैर्य और आंतरिक शक्ति बढ़ती है तथा कार्यस्थल पर तनाव के स्थान पर सहयोग और सकारात्मकता का वातावरण निर्मित होता है।
इस अवसर पर **वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक ओमप्रकाश जी* सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर बीके मंजू दीदी ने सभी को कुछ मिनटों का राजयोग मेडिटेशन कराया। ध्यान के उपरांत उपस्थित सभी कर्मचारी स्वयं को ऊर्जावान, तनावमुक्त एवं प्रसन्न अनुभव कर रहे थे। सभी के चेहरों पर सहज मुस्कान दिखाई दे रही थी और उन्होंने ऐसे प्रेरणादायक सत्रों का नियमित आयोजन करने की आवश्यकता व्यक्त करते हुए इसे कार्यक्षमता और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।






