Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
10 करोड़ नशामुक्ति भारत अभियान के तहत माता रानी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलतरी में जागरूकता कार्यक्रम
*455 विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प*
*10 करोड़ नशामुक्ति भारत अभियान के तहत माता रानी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलतरी में जागरूकता कार्यक्रम*
*कोटमीसुनार*:- 10 करोड़ नशामुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम अकलतरी स्थित माता रानी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। विद्यालय के प्राचार्य श्री लीलाधर साहू जी ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर बी.के. ब्रह्माकुमारी शशिप्रभा, राजयोग शिक्षिका ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, मन, परिवार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ, संस्कारवान और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, आत्म-अनुशासन, श्रेष्ठ संस्कार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मनुष्य की सबसे अमूल्य संपदा है और स्वस्थ एवं निष्ठावान युवा ही स्वर्णिम समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 455 विद्यार्थियों ने नशामुक्ति की शपथ ली। विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।
राजयोग एवं सकारात्मक चिंतन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानने तथा जीवन में श्रेष्ठ लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, संस्कारवान, निष्ठावान एवं सकारात्मक समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।












