Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ शिव अनुराग भवन में ‘आत्मबल–युवा शक्ति का आधार’ विषय पर आयोजित हुई प्रेरक कार्यशाला
*आत्मबल से युवा बनेंगे निडर और सफल : बीके मंजू दीदी*
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ शिव अनुराग भवन में ‘आत्मबल–युवा शक्ति का आधार’ विषय पर आयोजित हुई प्रेरक कार्यशाला
ब्रह्माकुमारी बहनों को मिला आध्यात्मिक मार्गदर्शन
बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ शिव अनुराग भवन, राजकिशोर नगर में ‘आत्मबल–युवा शक्ति का आधार’ विषय पर प्रेरक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बीके मंजू दीदी ने युवाओं एवं बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मबल ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है, जो व्यक्ति को निडर, निश्चिंत और परिस्थितियों में भी स्थिर बनाए रखती है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव एवं जिज्ञासाएं साझा कीं, जिन पर बीके मंजू दीदी ने आध्यात्मिक दृष्टिकोण से सरल एवं व्यवहारिक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि राजयोग मेडिटेशन के नियमित अभ्यास से मन शांत, आत्मविश्वासी और शक्तिशाली बनता है, जिससे युवा सही निर्णय लेकर अपने जीवन और समाज के लिए सकारात्मक योगदान दे सकते हैं।
अंत में सभी ने अपनी प्रतिक्रियायें दी और उनके साथ हुई दुर्घटनाओं के लिए मंजू दीदी से मार्गदर्शन लेकर आत्मबल प्राप्त किया।






