Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

कोटमीसुनार: तीन विद्यालयों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत तीन विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम*

*विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प**

*कोटमीसुनार:- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वावधान में चल रहे “ *10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” के अंतर्गत पचगवाँ एवं पकरिया क्षेत्र के तीन विद्यालयों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।* कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, संस्कारवान एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

यह कार्यक्रम *ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी जी* के सान्निध्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य *वक्ता ब्रह्माकुमारी शशिप्रभा,* राजयोग शिक्षिका ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। यदि युवा नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच, अनुशासन और श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाएं तो एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

उन्होंने विद्यार्थियों को *मोबाइल एवं* *अन्य व्यसनों से सावधान रहने* , अपनी ऊर्जा को शिक्षा, योग, ध्यान, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों को नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

*तीनों विद्यालयों में हुआ आयोजन*

अभियान के अंतर्गत शा.हाई स्कूल, पचगवाँ में प्राचार्य श्री रामप्रकाश सोनी जी, पी.एस. पब्लिक स्कूल, जय मां कर्मा दाई शिक्षण समिति, पकरिया में प्राचार्य श्री पंकज कुमार साहू जी तथा शा.पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पचगवाँ -पकरिया में प्रधान पाठक श्री के.के. बंशी जी के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। “एक स्वस्थ जीवन, एक सशक्त परिवार, एक उज्ज्वल भविष्य और एक विकसित भारत” के उद्देश्य को लेकर चल रहे इस महाअभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति प्रतिज्ञा दिलाई गई तथा अभियान से जुड़ने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। उपस्थित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा चलाए जा रहे इस जनजागरण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के बीच इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता हैं।

कार्यक्रम का संदेश रहा—

“नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें; स्वस्थ, संस्कारवान एवं नशामुक्त भारत का निर्माण करें।”