Connect with us
 
Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

जन्माष्टमी पर ब्रह्माकुमारीज़ शिव अनुराग भवन एवं प्रभु-दर्शन भवन में होगा ‘श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

*जन्माष्टमी पर ब्रह्माकुमारीज़ शिव अनुराग भवन एवं प्रभु-दर्शन भवन में होगा ‘श्रीकृष्ण जन्मोत्सव’*

*राधे-कृष्ण झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आध्यात्मिक संदेश होंगे मुख्य आकर्षण*

*राधा-कृष्ण स्वरूप में सजकर झांकी में शामिल हो सकेंगे बच्चे*

बिलासपुर। ब्रह्माकुमारीज़ , शिव अनुराग भवन, राजकिशोर नगर एवं प्रभु-दर्शन भवन, टिकरापारा द्वारा दोनों ही स्थानों पर 3 सितंबर को सायं 6:30 से 8 बजे तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में ‘श्रीकृष्ण जन्मोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा।

मंजू दीदी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में राधे-कृष्ण की मनमोहक झांकी, जन्माष्टमी के आध्यात्मिक महत्व पर विशेष उद्बोधन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं भोग-प्रसाद का आयोजन होगा। कार्यक्रम के माध्यम से परमात्मा की श्रीमत पर चलकर कैसे हम श्रीकृष्ण राधे की दुनिया में चल सकते हैं इसका संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण राधा-कृष्ण स्वरूप में सजे बच्चों की झांकी रहेगी। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों को राधा अथवा कृष्ण की वेशभूषा में सजाकर कार्यक्रम में शामिल करा सकते हैं। ब्रह्माकुमारी बहनों ने शहरवासियों से परिवार सहित इस आध्यात्मिक उत्सव में शामिल होकर जन्माष्टमी के दिव्य उल्लास का अनुभव करने का आग्रह किया है।