Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

*अनंत चतुर्दशी पर बीके मंजू दीदी का संदेश —विकारों का करें विसर्जन, जीवन में भरें खुशियों की मिठास*

*अनंत चतुर्दशी पर बीके मंजू दीदी का संदेश —विकारों का करें विसर्जन, जीवन में भरें खुशियों की मिठास*

*क्रोध, अहंकार और नकारात्मकता को विदाई देकर बनें स्वयं ‘विघ्न विनाशक’*

*बिलासपुर। अनंत चतुर्दशी – गणेश प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ प्रभु दर्शन भवन, टिकरापारा में विशेष आध्यात्मिक संदेश दिया गया। सेवाकेंद्र प्रभारी *बीके मंजू दीदी* ने कहा कि गणेश विसर्जन केवल प्रतिमा को विदाई देने का पर्व नहीं, बल्कि जीवन के क्रोध, अहंकार, चिंता और नकारात्मक विचारों का भी विसर्जन करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि गणेश जी के बड़े कान सुनने की शक्ति, विशाल मस्तक विवेकपूर्ण सोच, लचीली सूंड परिस्थितियों के साथ समायोजन और बड़ा पेट दूसरों की कमियों को समाने की शक्ति का संदेश देता है। मूषक पर सवारी का अर्थ है—माया और विकारों को अपने नियंत्रण में रखना।

इस अवसर पर सभी को *मुदित भाव धारण करने* का संदेश देते हुए परमात्मा को मोदक का भोग लगाया गया और उपस्थित भाई-बहनों को मोदक प्रसाद वितरित किया गया।