Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
*युवा शक्ति को मिलेगी नई दिशा, राजयोग से बनेगा विकसित भारत : बीके मंजू दीदी*
*युवा शक्ति को मिलेगी नई दिशा, राजयोग से बनेगा विकसित भारत : बीके मंजू दीदी*
*प्रभु दर्शन भवन में रविवार विशेष सत्संग में युवाओं को राजयोग व सकारात्मक जीवन से जोड़ने की पहल*
*बिलासपुर।* टिकरापारा स्थित ब्रह्माकुमारीज़ के *प्रभु दर्शन भवन* में रविवार को विशेष सत्संग एवं युवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राजयोग, सकारात्मक सोच, श्रेष्ठ संस्कार और नशामुक्त जीवन से जोड़ते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी को बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में युवाओं के लिए **राजयोग ध्यान, आत्म-जागरूकता, सकारात्मक चिंतन एवं नशामुक्ति* से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। युवाओं से संवाद कर उन्हें तनाव, नशे तथा समय की बर्बादी से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, रचनात्मक कार्यों और समाजसेवा में लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
*युवा शक्ति को मिले सकारात्मक दिशा**
सशक्त युवा निर्माण के उद्देश्य से रविवार की नियमित मुरली क्लास को युवाओं से जुड़ने का माध्यम बनाया जाएगा।
**बीके मंजू दीदी** ने कहा कि, *“युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। जब युवा नशे से मुक्त होकर राजयोग, सकारात्मक सोच और श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाते हैं, तो उनके जीवन में नई दिशा आती है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हमारी युवा शक्ति स्वस्थ, संस्कारी और सशक्त बने।”*
हर रविवार कार्यक्रम में युवाओं को *‘सुखम 100 – नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत ’* अभियान से जोड़ने तथा नशामुक्त जीवन का संकल्प लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। परिवारों से भी अपील की गई है कि वे अपने युवा बेटे-बेटियों को कार्यक्रम में साथ लेकर आएं।









