Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
*विश्व हृदय दिवस पर बिलासपुर में स्वस्थ जीवनशैली के लिए वोकाथॉन, मंजू दीदी ने दिया नशामुक्ति व निःस्वार्थ प्रेम का संदेश*,
बिलासपुर, टिकरापारा, 29 सितम्बर । विश्व हृदय दिवस के अवसर पर *अपोलो अस्पताल, बिलासपुर द्वारा “आओ चलें, दिल की सुनें”* संदेश के साथ जन-जागरूकता वोकाथॉन का आयोजन किया गया। *कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल* रहे। उन्होंने युवाओं में बढ़ते हृदय रोगों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए नियमित योग, मॉर्निंग वॉक, संतुलित सात्विक आहार एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर *ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी, सेवाकेन्द्र प्रभारी, टिकरापारा, बिलासपुर* ने कहा कि परमात्मा प्रेम के सागर हैं। हमें नशामुक्त बनकर निस्वार्थ प्रेम, शुभभावनाएं और दुआएं बांटनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दुआएं भी दवा का कार्य करती हैं और प्रेमपूर्ण जीवन से मन एवं हृदय स्वस्थ रहता है।
कार्यक्रम में डॉ. एम. पी. सामल, सीनियर कंसल्टेंट एवं इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट तथा डॉ. सक्सेना, सीनियर हार्ट सर्जन, अपोलो अस्पताल ने हृदय रोग से बचाव के लिए समय पर उपचार, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार तथा बीपी, शुगर एवं कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण पर जोर दिया।
कार्यक्रम में श्री संजय अग्रवाल, अध्यक्ष छग राज्य योग आयोग; श्री सुशील पटेरिया, अध्यक्ष क्रेडाई; श्री प्रकाश सर्वे, कमिश्नर नगर निगम बिलासपुर; डीएसपी ट्रैफिक श्री रामगोपाल करियारे; श्री पंकज पटेल, एडिशनल एसपी बिलासपुर; डॉ. शुभा गरेवाल, CMHO बिलासपुर; श्री अजीत मिश्रा, अध्यक्ष प्रेस क्लब बिलासपुर; श्री अजय श्रीवास्तव, अतिथि प्रतिनिधि; श्री किशन सिंह, डायरेक्टर रक्षक एकेडमी तथा एल. वी. आर. राठौर, युवा प्रतिनिधि सहित चिकित्सक, नर्सिंग विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
वोकाथॉन के माध्यम से बिलासपुरवासियों को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित शारीरिक गतिविधि, हृदय की देखभाल एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।
—



















