Connect with us
 

Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar

*दूसरों के जीवन में खुशियों की रोशनी जगाना ही सच्चा परोपकार : बीके मंजू दीदी*

*दूसरों के जीवन में खुशियों की रोशनी जगाना ही सच्चा परोपकार : बीके मंजू दीदी*

*प्रभु दर्शन भवन में रविवार विशेष सत्संग में व्यर्थ को विदाई दे श्रेष्ठ संकल्प अपनाने का संदेश*

अक्टूबर महीने में सभी साधकों को परोपकार के लिए मिलेंगे परमात्म इशारे

*बिलासपुर, 4 अक्टूबर 26 ।* टिकरापारा स्थित *प्रभु दर्शन भवन* में रविवार विशेष क्लास में बीके मंजू दीदी ने हर आत्मा के प्रति *शुभभावना, शुभकामना और सहयोग* की वृत्ति अपनाने का प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सच्चा परोपकार केवल किसी की सहायता करना नहीं, बल्कि अपने विचारों, बोल और कर्मों से दूसरों को *खुशी, हिम्मत और शक्ति देना* है।

रविवार के *परमात्म महावाक्य* में दीदी ने योग की शक्ति से व्यर्थ संकल्पों को समाप्त कर दुखी और अशांत आत्माओं को शक्तियों का दान देने का संदेश दिया।

दीदी ने कहा कि *परमात्म प्रेम की सच्ची निशानी श्रेष्ठ कर्म और श्रेष्ठ पुरुषार्थ है।* स्वयं पर अधिकार रखते हुए स्वराज्यधारी बनें और अपने श्रेष्ठ संस्कारों से दूसरों के लिए प्रेरणा बनें।

उन्होंने बताया कि इस माह की मुख्यालय से *“परोपकार की भावना से सम्पन्न बन, अपकारी पर भी उपकार करो”* पर आधारित परमात्म महावाक्यों की श्रृंखला निर्देशित है जो ब्रह्माकुमारीज़ के सभी सेवा केन्द्रों पर विशेष मनन-चिंतन एवं अभ्यास के लिए प्रतिदिन ज्ञान मुरली के पश्चात् सुनाया जायेगा। इसमें हर आत्मा के गुणों को देखने, शुभभावना रखने, निराश व्यक्ति में आशा जगाने व परोपकार की विभिन्न विधियों की प्रेरणा दी गई है। कोई अपकार करे तब भी उसके प्रति शुभभावना रखना और उपकार की वृत्ति बनाए रखना ही श्रेष्ठ पुरुषार्थ है।

प्रभु दर्शन भवन की इस विशेष कक्षा में संदेश दिया गया कि **हमारे विचारों से शांति, शब्दों से खुशी और कर्मों से दूसरों को शक्ति मिले—यही सच्चे परोपकार की पहचान है।*