Brahma Kumaris Raj Kishore Nagar
भोजन के बाद किया जाने वाला एकमात्र आसन है वज्रासन – ब्रह्माकुमारी शशीप्रभा*
*भोजन के बाद किया जाने वाला एकमात्र आसन है वज्रासन – ब्रह्माकुमारी शशीप्रभा*
*वज्रासन से मजबूत होता है पाचन तंत्र, मिलता है तन-मन को संतुलन*
शिव-अनुराग भवन में चल रहा योग शिविर
*बिलासपुर, राजकिशोर नगर।* अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित योग अभ्यास शिविर में आज *वज्रासन* की सही विधि और लाभ की जानकारी देते हुए ब्रह्माकुमारी शशिप्रभा बहन ने कहा कि वज्रासन एक ऐसा योगासन है जिसे भोजन के बाद भी सहजता से किया जा सकता है। इसके नियमित अभ्यास से पाचन तंत्र मजबूत होता है, गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है तथा शरीर में स्थिरता और मानसिक शांति का अनुभव होता है।
उन्होंने बताया कि वज्रासन रीढ़ को सीधा रखने, घुटनों और टखनों को मजबूत बनाने तथा रक्त संचार को संतुलित करने में सहायक है। नियमित अभ्यास से ध्यान और एकाग्रता भी बढ़ती है, इसलिए यह विद्यार्थियों और लंबे समय तक बैठकर कार्य करने वाले लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है।
उन्होंने कहा कि भोजन के बाद केवल केवल वज्रासन ही किया जा सकता है वज्रासन में बैठकर किये जाने वाले दूसरे अभ्यास नहीं करना चाहिए।





