Connect with us
 

Rajrishi

रविवार स्पेशल क्लास

शांति की शक्ति से सर्व समस्यों का समाधान संभव 
ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा में रविवार विशेष सत्संग क्लास
‘‘वैज्ञानिकों का अनुभव होता है कि किसी भी अनुसंधान या खोज का आधार साइलेन्स पाॅवर होता है। साइलेन्स पाॅवर अर्थात् शांत मन बहुत शक्तिशाली होता है। शांत मन से एकाग्रता आती है और एकाग्रता से दो मुख्य शक्तियां प्राप्त होती हैं एक- परखने की शक्ति और दूसरी निर्णय करने की शक्ति। और यही दो शक्तियां हैं जिनसे व्यवहार और परमार्थ दोनों में आने वाली समस्याओं का समाधान सरलता से किया जा सकता है। परमार्थ मार्ग में नकारात्मक एवं व्यर्थ की बातों से बचने के लिये परख शक्ति आवश्यक है। परख शक्ति की कमी से निर्णय भी गलत हो जाता है और जो परिणाम चाहते हैं वह नहीं मिल पाता।’’
उपरोक्त बातें ब्रह्माकुमारीज टिकरापारा सेवाकेन्द्र में रविवार विशेष परमात्म महावाक्य सुनाते हुए ब्रह्माकुमारी बहनों ने कही। उन्होंने साधकों से कहा कि इसी परख शक्ति से हम कहां रांग है, कहां स्व-परिवर्तन करना है, इसका पता चलता है। जिस प्रकार गाड़ी दो तरीके से स्टार्ट किया जा सकता है एक सेल्फ स्टार्ट से और दूसरा धक्का देकर। उसी प्रकार परिवर्तन भी दो प्रकार से किया जाता है एक स्वयं के दृढ़ संकल्प से और दूसरा समय आने पर। यदि समय आने पर परिवर्तन किया तो पुण्य का खाता हमारा नहीं समय का जमा हो जायेगा। साथ ही बहनों ने शांति की शक्ति के फायदे बताते हुए कहा कि यह क्रोध अग्नि को शीतल कर देती है, परिवर्तन तीव्र गति से होता है, व्यर्थ विचारों की हलचल को समाप्त कर सकती है, कैसे भी पुराने बुरे संस्कारों को समाप्त कर देती है, अनेक प्रकार के मानसिक रोगों को समाप्त कर सकती है, इससे शांति के सागर परमात्मा से संबंध जोड़ सकते हैं, यह कम समय में अधिक प्राप्ति करा सकती है, अर्थात् इससे अधिक सफलता प्राप्त कर सकते हैं। वाणी से तीर चलाना तो आ गया है लेकिन अब शांति का तीर चलाओ। शांति की शक्ति प्रैक्टिकल में लाओ। अपने घर का वातावरण ऐसा शांतमय बनाओ जो उस वातावरण में आने वाले लोगों के तनाव व अवसाद स्वतः समाप्त हो जाये, हर घर आश्रम बन जाये। वर्तमान समय और स्वयं की शक्ति का पहचान हो जाये तो समर्थ बन जायेंगे क्योंकि यह परमात्मा और आत्माओं के संगम का समय है।
bpl-r2464500-large Layout 1

 

Continue Reading
Advertisement