Connect with us
 

brahmakumaris Tikrapara

नशा मुक्त भारत बनाने मे ब्रह्माकुमारीज एवं प्रशासन के साझा अभियान का शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे आगाज

*नशा मुक्त भारत बनाने मे ब्रह्माकुमारीज एवं प्रशासन के साझा अभियान का शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे आगाज*

 

*अष्टमी पर विशेषताओं से भरी माँ की आठ भुजाओं का आध्यात्मिक रहस्य बताया गया*

बिलासपुर: शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे आज अष्टमी पर देवी के भुजाओं में धारित शस्त्र अपने भीतर के विकारों पर विजय प्राप्त करने और परमात्मा का संदेश पूरे विश्व मे फैलाने के निमित्त कर्तव्य का प्रतीक है। सुदर्शन चक्र स्वयं के दर्शन का, शंख परमात्म संदेश देने का, कमल पुष्प न्यारेपन का, तीर कमान लक्ष्य प्राप्ति के लिए, त्रिशूल शारीरिक मानसिक आर्थिक परिस्थितियों पर विजय, तलवार ज्ञान योग का प्रतीक है। राम राज्य मे सुखों का विस्तार से वर्णन है।

 

दीदी ने कहा कि भगवान को भारत भूमि से बहुत प्यार है उन्होंने ही पांच हजार वर्ष पूर्व भारत में रामराज्य की स्थापना की थी, उसी राम-राज्य का वर्णन है। सुमन वाटिका, नदियों का निर्मल जल, पक्षियों का कलरव, रमणीक बाजार आज कल्पना जरूर लगती है पर निराकार राम हम वानर सेना के सहयोग से विकारों रूपी रावण (दस विकार पर विजय प्राप्त करने पुरुषार्थ करा रहे है।

एक दृष्टांत मे दीदी ने कहा कि एक व्यक्ति संत से ईश्वर प्राप्ति की मंशा से जाता है। संत उसे पांच वजनी पत्थर लेकर पहाड़ी की चोटी पर साथ ले चलते है। थकान होने पर एक एक करके पाचो पत्थर गिराकर चोटी पर पहुंचने पर संत कहते है जब पांच पत्थरों को लेकर पहाड़ी पर नही चढ पाये तो पांच विकारों के बोझ के साथ ईश्वर तक कैसे पहुंच पाओगे?

 

लेकिन यहाँ पतित दुनिया मे परमात्मा पतित शरीर का आधार लेकर राजयोग सिखाकर हमे पवित्र बनने का मार्ग दिखा रहे है।

 

*नशामुक्त भारत बनाने एकजुट होकर करना होगा कार्य*

दीदी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत शासन और शिक्षा एवं समाज विकास प्रभाग ब्रह्माकुमारी के मध्य भारत को नशा मुक्त बनाने *नशा मुक्त भारत अभियान* चलाने एम ओ यू हुआ है। आज से ही इस अभियान के आगाज स्वरूप हम नशामुक्ति का शपथ लेते है।

 

दीदी ने नशामुक्त भारत बनाने की प्रतिज्ञा कराते हुए कहा कि हमें एकजूट होकर यह प्रतिज्ञा लेनी है कि न केवल स्वयं को नशामुक्त बनाएंगे बल्कि अपने समुदाय, परिवार, दोस्त सभी को नशामुक्ति के लिए प्रेरित भी करेंगे। और अपने देश भारत को नशामुक्त बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे।