Connect with us
 

brahmakumaris Tikrapara

एकता और एकाग्रता से सफलता सहज मिलती है: बीके गायत्री

*एकता और एकाग्रता से सफलता सहज मिलती है: बीके गायत्री*

 

*खुश रहना और खुशी बांटना सबसे बडी खातिरदारी है*

बिलासपुर: शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे परमात्मा के महावाक्य पर चिंतन चल रहा है। गायत्री बहन ने कहा कि आज मनुष्य उंचे लक्ष्य तो प्राप्त कर लेता है पर लम्बे समय तक खुशी कायम नही रहती। कारण लक्ष्य ही विनाशी सुख की प्राप्ति का होता है। जिसने सतयुग के सुख को जान लिया वे कभी अल्पकाल के खुशी के पीछे नही भागते।

परमात्मा कहते है सहनशीलता बडी शक्ति है। जहाँ बोलने से विवाद बढे वहाँ चुप रहकर विवाद खत्म करना शक्तिशाली मनुष्य की विशेषता है।

 

दीदी ने कहा कि संगठन मे एकता और एकाग्रता हो तो सफलता अवश्य मिलती है। नाम मान की इच्छा मन को लक्ष्य से भटका देती है। कई बार अभियान की शुरुआत बडे उमंग उत्साह से करते है। पर धीरे-धीरे मै और मेरा पन हावी होने लगता है और संगठन की ऊर्जा आपसी विवाद सुलझाने मे नष्ट हो जाती है। कुशल नेतृत्व संगठन को लक्ष्य से भटकने नही देता। यहाँ तो परमात्मा ही करन करावनहार है इसलिए सफलता हुई ही पड़ी है।