brahmakumaris Tikrapara
सत्यता की शक्ति से खुशी और शक्ति प्राप्त होती है: बीके मंजू*

*सत्यता की शक्ति से खुशी और शक्ति प्राप्त होती है: बीके मंजू*
*स्वर्ग की स्थापना के लिये परमात्मा ने माताओं बहनों को निमित्त बनाया है*
बिलासपुर: प्रभुदर्शन भवन टिकरापारा मे गुरुवार के अवसर पर परमात्मा को भोग अर्पण कराया गया। दीदी ने कहा कि परमात्मा जो हमे रोज ज्ञान मुरली सुनाते है यही उनकी हम पर सबसे बडी कृपा है। हमारी तकदीर जग चुकी है इसलिए हमने परमात्मा को पहचान लिया पा लिया। परमात्मा ने भारत को स्वर्ग बनाने के लिये पवित्रता की धारणा को आधार बनाया। माताओं ने इस धारणा को स्वतः अपनाया भले ही इसके लिए बहुत प्रताडनाये सहनी पडी। परमात्मा कहते है साधु संन्यासियों ने भी पवित्रता से भारत को पतन होने से काफ़ी हद तक रोका जिसके एवज मे उनकी महिमा हो रही है। दीदी ने कहा कि पुराने पाप कर्मो से मुक्त होने के लिये परमात्मा ने राजयोग सिखाया है।
परमात्मा हमे वरदान देते है कि तुम बच्चे ही सतयुग मे देवी देवता थे इसलिए हीरो पार्टधारी हो। परमात्मा कहते है सत्यता की शक्ति पास हो तो खुशी और शक्ति प्राप्त होती रहेगी। दीदी ने स्पष्ट किया कि छल कपट से प्राप्त सफलता मे खुशी महसूस नही होती बल्कि भय रहता है जबकि सच्चाई के साथ परमात्मा की शक्ति सहज प्राप्त होती है।