Connect with us
 

brahmakumaris Tikrapara

स्नेह संपन्न व्यवहार से रिश्ता अटूट बनता है और सफलता अवश्य मिलती है:ईश्वरी

*स्नेह संपन्न व्यवहार से रिश्ता अटूट बनता है और सफलता अवश्य मिलती है: ब्रह्माकुमारी ईश्वरी*

*परमात्मा ज्ञान बरसात करते है जिसमे स्नान करने से मन शीतल होता है*

बिलासपुर: शिव अनुराग भवन राजकिशोर नगर मे परमात्म संदेश पर चिंतन चल रहा है। ईश्वरी बहन ने कहा कि कई बार मूल्यवान चीज़ का सही अवसर की तलाश में उपयोग ही नही कर पाते है और समय बीतने पर उसकी कीमत स्वतः कम हो जाती है इसे एक कहानी के माध्यम से समझते है।एक बूढे कंजूस के पास चांदी का पात्र था जिसका उपयोग अति विशेष व्यक्ति के लिए करना चाहता था। उसके घर संत, मंत्री और युद्ध में पराजित राजा भी आये पर उन्हें पात्र नही समझा। मृत्यु पश्चात जब बेटे बहु ने पात्र निकाला तो वह काला पड चुका था। उसका उपयोग वे कुत्ते को भोजन कराने में करने लगे। इसी प्रकार अति महत्वाकांक्षा के कारण कई वर्तमान जीवन मे आये अवसरों का आनंद नही ले पाते।

ईश्वरी बहन ने कहा कि परमात्मा जो ज्ञान बरसात करते है उससे हमे जीवन की हर परिस्थिति मे शांत और संयमपूर्वक व्यवहार की शक्ति मिलती है। इसके लिए स्वयं ज्ञान की धारणा कर औरो का जीवन भी सुखी बनाने की सेवा करनी है। आजकल रिश्ते स्नेह की कमी के कारण कष्टदायी बन गये है। परमात्मा कहते है स्नेह के आधार पर बने रिश्ते जन्म जन्मान्तर के लिए अटूट होते है और सहयोग से हर कार्य में सफलता अवश्य मिलती है ।