Connect with us
 

brahmakumaris Tikrapara

एक बार की गलती दोबारा ना हो – यही सच्चा पुरुषार्थ

*निगेटिव को पाजिटिव मे परिवर्तन से ही होगा विश्व परिवर्तन: बीके मंजू*

*परिवर्तक कभी किसी के प्रभाव मे नही आता*

*विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकिशोर नगर मे किया गया पौधो का वितरण*

*एक बार की गलती दोबारा ना हो – यही सच्चा पुरुषार्थ*

*बिलासपुर: शिव अनुराग भवन राजकिशोर नगर मे आदिरत्नो की विशेषताओं पर चिंतन चल रहा है । मम्मा के साथ का अनुभव सुनाते राजयोगिनी सुदेश बहन ने कहा कि मम्मा की प्यार भरी दृष्टि से समर्पित होने का निर्णय ले लिया। शायद इसी को माँ काली पर बली चढना कहते है। आगे कहा कि मम्मा कहती थी पुरुषार्थ का अर्थ है जो गलती एक बार हो गई वह दुबारा न हो।

परमात्मा के महावाक्य पर चिंतन करते मंजू दीदी ने कहा कि विकार को पूर्ण रूप से समाप्त करना है। विकार का अंश बहुत जल्दी वंश वृद्धि करता है। आगे कहा कि स्व परिवर्तन से ही विश्व परिवर्तन होगा। परिवर्तक कभी किसी के प्रभाव मे नही आता। आज वातावरण मे निगेटिविटी बहुत है। राजयोग से निगेटिव को पाजिटिव मे परिवर्तन की शक्ति मिलती है।

ब्रह्माकुमारीज़ के *जल जन अभियान, कल्पतरू वृक्षारोपण अभियान एवं पर्यावरण दिवस* पर संयुक्त रूप से ब्रह्मा कुमारी मंजू दीदी ने प्रकाश डाला। विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी ने कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण मे भागीदारी की शपथ ली। मंजू दीदी ने सभी को पौधा वितरित किया।