*शिवानी दीदी जी द्वारा खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम के पूर्व स्वच्छता की सेवा में लगे सेवाधारियों का हुआ सम्मान*
*परमात्मा एक है और वह सभी मनुष्य आत्माओं के पिता है, यही है श्रेष्ठ सत्य ज्ञान: बीके मंजू*
*नारी शक्ति द्वारा संचालित पूरे विश्व मे सबसे बडी संस्था है प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय*
बिलासपुर: शिव अनुराग भवन राजकिशोर नगर मे खुशी हर पल शिविर के पाचवे दिन की शुरूआत मेडिटेशन द्वारा अतीन्द्रिय सुख की अनुभूति से हुई । मंजू दीदी ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पूरे विश्व मे नारी शक्ति द्वारा संचालित सबसे बडी संस्था है। बीस विंग के माध्यम से सभी वर्ग की सेवा परमात्मा हम निमित्त बहनों एवं जुड़े भाई बहनों से करवा रहे है।
आगे कहा कि परमात्मा के सत्य परिचय से भटकाव समाप्त हो जाता है। धर्मपिताओ ने एक परमात्मा का परिचय दिया। परमात्मा के ज्योति स्वरूप को प्रायः सभी धर्मों ने स्वीकार किया है। जिस प्रकार परमात्मा अति सूक्ष्म ज्योति स्वरूप है उसी प्रकार मनुष्य आत्मा भी अति सूक्ष्म ज्योति स्वरूप है।
दीदी ने स्पष्ट किया कि सभी मनुष्य आत्माओं का पिता एक परमात्मा ही है, इस नाते आत्मा रूप मे सभी मनुष्य भाई भाई है। पर एक परमात्मा के यथार्थ रूप को भूलने से जाति धर्म के विवाद मे उलझकर पूरा विश्व अशांत एवं युद्ध के कगार पर खडा है।
परमात्मा के साथ सभी मनुष्य आत्माओं का निवास मूलवतन परमधाम है। परमात्मा से योग हमे सभी मनुष्यों से प्रेम का अनुभव कराता है। परमात्मा का परिचय देने से अनेक आत्माओं से दुआएं मिलती है। शिवानी दीदी के माध्यम से अनेकों को सुख शांति की अनुभूति हो रही है। उस एक दिन की प्राप्ति को पूरे जीवन अनुभव करने के लिए सात दिनो के शिविर के बाद नियमित ज्ञान योग का अभ्यास जरूरी है। परमात्मा ने इतने सेन्टर इसी उद्देश्य से खुलवाये है। दीदी ने परमात्मा का परिचय अनेक धर्म शास्त्रों एवं स्वयं परमात्मा द्वारा दिये ज्ञान के आधार पर स्पष्ट किया।
कार्यक्रम के दौरान बहतराई स्टेडियम में 23 जुलाई को आयोजित शिवानी दीदी के विशाल कार्यक्रम से पूर्व पूरे *परिसर में सफाई की सेवा करने वाले सेवाधारियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य शरद बल्हाल जी द्वारा ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया गया। इसमें परदेशी दास, मुकेश कोरी, संतोष कलार, कुमार दास, राजेश दास, प्रसाद बाघ, रोहित चतुर्वेदी, दुर्गेश निषाद, शिवा यादव, प्रमोद लाल खैरवार, उत्तम् यादव, दिनेश यादव, राम कुमार, रवि सोनानी, रवि कर, पंकज एवं कृष्ण कुमार उपस्थित रहे।* साथ ही कार्यक्रम के प्रचार में विशेष रूप से सहयोगी एक प्रयास के डायरेक्टर विनोद पांडेय जी एवं ममता पांडेय तथा इवेंट प्लानर सुरेश यादव जी व हर्ष जी को भी शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।