Connect with us
 

Rajrishi

अंतर्राष्ट्रीय बैठक में शामिल हुईं ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी

सादर प्रकाशनार्थ
अंतर्राष्ट्रीय बैठक में शामिल हुईं ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी
माउण्ट आबू में ब्रह्माकुमारीज़ के कार्यकारिणी सदस्यों की वार्षिक बैठक संपन्न
कोविड के कारण तीन साल के अन्तराल के बाद हुई बैठक …
अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
 

बिलासपुर, 14 अप्रैलः प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 5 से 12 अप्रैल तक माउण्ट आबू में आयोजित की गई। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण थी क्योंकि इसका आयोजन कोविड के कारण तीन साल के अन्तराल के बाद सम्भव हो सका।
अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए बिलासपुर टिकरापारा सेवाकेन्द्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी को आमंत्रित किया गया था। बैठक में सभी जोन इन्चार्ज, सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नेशनल कोआर्डिनेटर्स सहित देश-विदेश के लगभग दो हजार कार्यकारिणी सदस्यों ने हिस्सा लिया। संस्था की मुख्य प्रशासिका 98 वर्षीय दादी रतनमोहिनी जी से मंजू दीदी ने मुलाकात की व उनसे वरदान व प्रसाद प्राप्त किया। मंजू दीदी जी के साथ साथी बहनों के रूप में बिलासपुर की ही ब्रह्माकुमारी नीता बहन व प्रीति बहन ने भी दादी-दीदियों का सानिध्य प्राप्त किया।

मंजू दीदी ने मीडिया प्रभाग के साथ साझा किये अपने अनुभव…
बैठक का उद्घाटन मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी, अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका बी.के.जयन्ती, संयुक्त मुख्य प्रशासिका बी.के. लक्ष्मी, बी.के. डॉ. निर्मला, बी.के. शशी, महासचिव बी.के. निर्वैर, अतिरिक्त महासचिव बी.के. बृजमोहन, मल्टीमीडिया प्रमुख बी.के. करूणा तथा कार्यकारी सचिव बी.के. मृत्युजंय की उपस्थिति में किया गया। ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने मीडिया प्रभाग की बैठक में बिलासपुर का अनुभव साझा करते हुए कहा कि सकारात्मक समाचारों के लिए हमें बिलासपुर की मीडिया से बहुत ही सहयोग मिलता रहा है।
सात दिनों तक चली इस बैठक में कुल 75 सूत्रीय एजेण्डे पर विचार विमर्श करने के साथ ही देशव्यापी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। बैठक में दादी रतनमोहिनी जी ने तीन साल के अन्तराल के बाद बैठक का आयोजन सम्भव होने पर खुशी व्यक्त करते हुए वर्तमान समय की चुनौतियों के समाधान के लिए आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग ध्यान पर चर्चा करने पर जोर दिया। उन्होंने बतलाया कि इस वर्ष को संस्थान ने दया एवं करूणा के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय किया है।
आबू के एक्सपो में प्रदर्शित हुई बिलासपुर की रंगोली…
बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा विगत 20 जनवरी 2022 को जिन अभियानों को हरी झण्डी दिखाई गई थी उनकी उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई। इस सम्बन्ध में देश भर में की गई सेवाओं की एक्सपो शान्तिवन के डायमण्ड हॉल में लगाई गई। जिसमें ब्रह्माकुमारी संस्थान के सभी प्रकोष्ठों द्वारा की जा रही सेवाओं को मॉडल के रूप में दिखाया गया जिसमें बिलासपुर राज किशोर नगर की देशभक्ति रंगोली भी दिखाई गई। एक्सपो का उद्घाटन अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका बी.के. जयन्ती दीदी, कार्यकारी सचिव बी.के. मृत्युजंय, मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष बी.के. करूणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।
Continue Reading
Advertisement