Connect with us
 

Rajrishi

ब्रह्माकुमारी बहनों ने शहर के अनेक स्थानों पर विभिन्न वर्गों के लोगों को राखी बांधकर दिया परमात्मा का संदेश

सादर प्रकाशनार्थ
प्रेस विज्ञप्ति
ब्रह्माकुमारी बहनों ने शहर के अनेक स्थानों पर विभिन्न वर्गों के लोगों को राखी बांधकर दिया परमात्मा का संदेश
राखी के साथ साथ तिरंगा सप्ताह भी धूमधाम से मनाने के लिए प्रेरित किया…

बिलासपुर राज किशोर नगर :- पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बहनों ने आज शहर के अनेक स्थानों पर जाकर विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों के साथ राखी मनायी। उन्हें राखी बांधने के साथ ईष्वरीय संदेश भी दिया। मस्तूरी विधायक भ्राता डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा बहन हर्षिता पाण्डेय, इंश्योरेंस सर्वेयर भ्राता नरेश अग्रवाल, नमिता अग्रवाल व मीडिया के संपादकों व पत्रकार बंधुओं को राखी बांधी। सभी को राखी बांधने के साथ धूमधाम से तिरंगा सप्ताह मनाने के लिए बहनों ने प्रेरित भी किया। रक्षासूत्र बांधने की सेवा में ब्रह्माकुमारी गायत्री बहन, ईश्वरी बहन, नीता बहन, प्रीति बहन व राकेश भाई उपस्थित रहे।
मंजू दीदी ने रक्षाबंधन पर्व पर संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान समय देश और दुनिया में काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार रूपी असूरत्व का वर्चस्व लगातार बढ़ता जा रहा है। सभी ओर भय, निराशा, उदासी, नफरत जैसे नकारात्मक भावनाओं का वातावरण है। आज रक्षाबंधन का पर्व केवल भाई-बहन तक ही सीमित रह गया है। अतीत में जाएं तो यह नर और नारी दोनों के लिए बना था इसका शुभारम्भ विजय, रक्षा और सुरक्षा के लिए हुआ था। सिर्फ रक्षाबंधन रस्म की तरह मनाने से हम असुरत्व से देवत्व की ओर नहीं जा सकते। इसके लिए इस पर्व में आध्यात्मिकता को शामिल करना जरूरी है।
रक्षाबंधन पर गुरूवार को सेवाकेन्द्रों में विशेष आयोजन…
दीदी ने जानकारी दी कि ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा रक्षाबंधन बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। शहर के सभी सेवाकेन्द्रों में पर्व के आध्यात्मिक रहस्य को जानकर परमात्मा के संग सच्चा-सच्चा रक्षाबंधन मनाया जायेगा। गुरूवार सुबह व शाम 7 बजे टिकरापारा में व शाम 7 बजे राज किशोर नगर में रक्षाबंधन स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समस्त शहरवासी शामिल हो सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement