Connect with us
 

Azadi ke Amrit Mahotsav

अखंड भारत, स्वर्णिम भारत, सूर्य नमस्कार व आजादी के अमृत महोत्सव थीम पर ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा व राज किशोर नगर में बनाई गई रंगोली

सादर प्रकाशनार्थ

प्रेस विज्ञप्ति

*अखंड भारत, स्वर्णिम भारत, सूर्य नमस्कार व आजादी के अमृत महोत्सव थीम पर ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा व राज किशोर नगर में बनाई गई रंगोली*

 

देशवासियों की मांग पर देश भक्ति गीत, लोरी व रंगोली प्रतियोगिता की समय सीमा बढ़ी…*

 

*अब 15 फरवरी तक अपनी रचनाएँ ऑनलाइन अपलोड कर प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे सभी …*

बिलासपुर टिकरापारा:- आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा सेवा केंद्र के हार्मनी हॉल में एक भारत-श्रेष्ठ भारत अखंड भारत को दर्शाता हुआ व सूर्य नमस्कार की प्रेरणा देते हुए 10 बाई 16 अर्थात 160 वर्गफुट में रंगोली का निर्माण किया गया है। इस रंगोली को बनाने में आयुष भाई व सेवा केंद्र की ब्रह्माकुमारी बहनों का योगदान रहा…

इसी तरह राजकिशोर नगर स्थित शिव अनुराग भवन सेवा केंद्र में 10 बाई 12 अर्थात 120 वर्ग फीट आकार की *सजावटी फूलों* की रंगोली बनाई गई जिसमें बाएं तरफ आजादी के अमृत महोत्सव को चित्रित किया गया है वहीं दाहिनी ओर स्वर्णिम भारत का चित्रण किया गया है। इसे ब्रह्माकुमारी मंजू दीदीजी, गायत्री बहन, नीता बहन, रजनी बहन व हेमवती बहन ने मिलकर बनाया।

 

ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी जी ने जानकारी दी कि देशवासियों की मांग पर भारत की संस्कृति मंत्रालय ने देश भक्ति गीत, लोरी वह रंगोली प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी तक कर दिया है। जिन्होंने भी अभी तक अपलोड नहीं किया है शामिल होना चाहते थे और नहीं हो पाए वे इस में अभी भी शामिल हो सकते हैं…

 

 

ईश्वरी सेवा में

ब्रह्माकुमारी मंजू बहन