Connect with us
 

Azadi ke Amrit Mahotsav

सच्चाई सफाई सादगी की प्रतिमूर्ति जानकी दादी को शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे अव्यक्त दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई*

सच्चाई सफाई सादगी की प्रतिमूर्ति जानकी दादी को शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे अव्यक्त दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई*

*सही सोच और स्वाध्याय से ही जीवन श्रेष्ठ बनता है:भ्राता सिंह जी*
*राम राज्य मे ही था सच्चा लोकतंत्र: ब्रह्माकुमारी मंजू*
*श्रीराम के आदर्शों को अपनाने से ही राम-राज्य आयेगा, सिर्फ नाम जपने से नही*
बिलासपुर: शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे चल रहे अद्वितीय रामायण मे आज रामायण मे वर्णन के आधार पर राम-राज्य मे शासन व्यवस्था पर चिंतन करते मंजू दीदी ने कहा कि राम राज्य का अर्थ सिर्फ त्रेता युग से नही बल्कि सतयुग और त्रेतायुग दोनो से है। गोस्वामी तुलसीदास लिखते है :
*राम राजा, राम प्रजा राम साहूकार है;*
*बसे नगरी, जिये दाता, धर्म का उपकार है।*
राजा प्रजा साहूकार सभी अपने धर्म (कर्तव्य) का पालन एक दुसरे को सम्मान देते हुए करते थे। पवित्रता होने के कारण अपार सुख था किसी प्रकार का दुःख नही था, इसलिए यह भी लिखा है
*दैहिक दैविक भौतिक तापा, रामराज काहु नही व्यापा।*
एक दृष्टांत मे दीदी ने कहा कि एक राजा का समृद्ध विशाल राज्य फैला था पर पडोस के छोटे से राज्य मे प्रजा दुःखी और निर्धन थी। दुखी राजा के पूछने पर राजा ने कहा कि चार चौकीदारो के कारण मेरे राज्य मे सुख है वे है पहला सत्य दुसरा प्रेम तीसरा न्याय और चौथा त्याग ।
दीदी ने कहा कि सिर्फ़ राम राम कहने मात्र से राम राज्य नही आयेगा बल्कि स्वयं के आचरण मे इन चारो पहरेदारो को सशक्त करना पडेगा। ब्रह्माकुमारी संस्था की 2007 से 2020 तक प्रमुख प्रशासिका रही जानकी दादी इन चारों गुणो की प्रतिमूर्ति थी। अंतिम समय तक भी सेवा के लिये भ्रमण करती रही। हम लोगों का सौभाग्य था कि दिसम्बर 2019 मे रायपुर आयी थी। उन्होंने 2009 मे ही इच्छा व्यक्त की थी कि मेरे शरीर छोडने पर कोई फूल न चढाये न ही भीड़ हो। किसे पता था कि असंभव सा लगने वाला संकल्प कोरोना के कारण फलीभूत हो जायेगा। दादी आज 27 मार्च के ही दिन 2020 मे अव्यक्त हुई।
इस मौके पर उपस्थित गायत्री शक्ति पीठ बिलासपुर के प्रमुख रहे भ्राता सिंह जी ने कहा कि स्वाध्याय और अच्छी सोच से ही जीवन श्रेष्ठ बनता है।
Continue Reading
Advertisement