Rajrishi
दादीजी ने 100 से अधिक देशों में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को पहुंचाया…

राजकिशोर नगर : ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी जानकी जी की द्वितीय पुण्य स्मृति दिवस पर राज किशोर नगर स्थित शिव – अनुराग भवन में ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुष्प समर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजली दी।
इस अवसर पर मंजू दीदी ने सभी साधकों को प्रेरित करने वाली दादीजी के दिव्य जीवन कहानी पर प्रकाश डाला व उनकी विशेषताओं व गुणों का वर्णन किया। दीदी ने बतलाया की संस्था द्वारा यह दिन ‘ वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है क्योंकि दादीजी ने 100 से अधिक देशों में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को पहुंचाया…
मंजू दीदीजी ने दादी जानकी जी की स्केच ड्राइंग की जिस पर ही सभी ने पुष्प अर्पित किया।