Connect with us
 

Rajrishi

भगवान शिव के ध्यान से मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है – ब्रह्मा कुमारी श्यामा 

सादर प्रकाश नार्थ

प्रेस विज्ञप्ति

भगवान शिव के ध्यान से मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है – ब्रह्मा कुमारी श्यामा

 

देवों के देव महादेव हम सर्व आत्माओं के परमपिता हैं

 

ब्रह्मा कुमारीज मस्तूरी द्वारा लटेश्वर नाथ मंदिर में लगाई गई आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी

मस्तूरी :- मस्तूरी के भाजपा कार्यालय में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पुनर्स्थापित सेवा केंद्र में स्थित शिव मंदिर में ब्रम्हाकुमारी बहनों व उपस्थित भाई बहनों ने पावन पर्व श्रावण मास के प्रथम सोमवार को ज्योतिर्लिंग की पूजा अर्चना की। साथ ही स्थानीय सुप्रसिद्ध लटेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

 

मंदिर में आए हुए भक्तों को प्रदर्शनी में भगवान शिव की महिमा व पूजा अर्चना का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए ब्रह्मा कुमारी श्यामा बहन, नीता बहन व ईश्वरी बहन ने कहा कि शिवलिंग पर अक, धतूरा, कनेर व बेलपत्र चढ़ाते हैं। यह वास्तव में हमारे अंदर छिपे पांच विकारों का प्रतीक है और इन विकारों को यदि हम शिव परमात्मा पर चढ़ाते हैं, भगवान को सच्चे दिल से याद करते हैं तो हम अपने जीवन में सच्चे सुख व सच्ची शांति की अनुभूति करते हैं। मन में व घर-परिवार में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, मन प्रसन्न रहता है।और फिर अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया

आगे बहनों ने उन्हें शिव परमात्मा व उनके दिव्य कर्तव्यों के बारे में बतालाया कि परमात्मा शिव हम सर्व मनुष्य आत्माओं के परमपिता हैं, कल्याणकारी हैं, मुक्ति एवं जीवन मुक्तिदाता हैं। वे हमारे दुखों को दूर करने वाले हैं। लेकिन वर्तमान समय जहां एक शिव परमात्मा की पूजा-पाठ भक्ति बढ़ती जा रही है वहीं दूसरी ओर समाज में नकारात्मकता भी बढ़ती जा रही है। ऐसे समय में जरूरत है स्वयं को, परमात्मा को और उनके दिव्य कर्तव्यों को जानने की। परमात्मा वर्तमान समय सृष्टि परिवर्तन का कार्य कर रहे हैं एवं भारत का प्राचीन योग राजयोग ध्यान सीखाकर सुख – शान्ति, मुक्ति – जीवनमुक्ति का वर्सा दे रहे हैं। सभी भक्तों को अपना जीवन मूल्यवान बनाने के लिए प्रेरित किया व सेवा केंद्र में आने का निमंत्रण भी दिया।

Continue Reading
Advertisement