Rajrishi
ब्रम्हाकुमारीज मस्तूरी- चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन

*सादर प्रकाशनार्थ प्रेस विज्ञप्ति *
ब्रम्हाकुमारीज मस्तूरी- चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन
नवरात्रि के पावन पर्व में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मस्तूरी सेवा केंद्र के प्रांगण में 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चैतन्य देवी की झांकी सजाई गई है इसमें भक्तजन प्रतिदिन सायं 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक चैतन्य देवियों का दर्शन कर सकते हैं जिसमें मां दुर्गा जो हमारे अंदर व्याप्त दुर्गुणों को दूर करने वाली श्री लक्ष्मी धन-धान्य से भरपूर करने वाली व ज्ञान दायनी वीणा वादिनी मां सरस्वती के रूप में ब्रह्माकुमारी बहनें जब चैतन्य देवी के रूप में विराजित होती है तो वह सजीव होते हुए भी अचल -अडोल मूर्ति के समान प्रतीत होती है राजयोग के सतत साधना और गहन तपस्या के फलस्वरूप मन की एकाग्रता एवं शारीरिक स्थिरता स्वत: दिखाई देती है देवियों के दर्शनार्थ आए हुए भक्त आत्माओं को इसआध्यात्मिक वातावरण में बैठने से देवियों द्वारा प्रवाहित शांति और शक्ति के प्रकम्पन की अलौकिक अनुभूति होती है बीच-बीच में देवियों की संगीत मय आरती होती हैआये हुए भक्त गणों को ब्रह्माकुमारी बहनें आध्यात्मिक ज्ञान व ध्यान कराती है एवं सभी को प्रसाद वितरण किया जाता है|